Agra News :एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए सत्र का आगाज, ओरियेंटेशन डे पर 600 छात्रों का स्वागत
आगरा। सिकंदरा स्थित डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ ओरियेंटेशन कार्यक्रम के साथ हुआ। अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए लॉजिस्टिक्स तथा बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑपरेशंस के नवागत छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए और बी.कॉम पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नए विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं, नियमों, गतिविधियों और करियर के अवसरों से परिचित कराया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि जिन विद्यार्थियों ने अन्य संस्थानों में वेब रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी प्रवेश नहीं लिया है, वे डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज में आगामी कुछ दिनों तक प्रवेश ले सकते हैं।

ओरियेंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, डॉ. अनूप कुमार गोयल, डॉ. विक्रान्त शास्त्री और डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने विद्यार्थियों को ‘जीवन का उद्देश्य’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के साथ-साथ अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने नवागत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के लिए तैयार करते हैं और इन क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
इसके बाद निदेशक अकादमिक डॉ. विक्रान्त शास्त्री ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, सुविधाओं और उपलब्धियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के लिए डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का चयन कर सही निर्णय लिया है। संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

निदेशक प्रशासनिक डॉ. अनूप कुमार गोयल ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पिछले वर्षों में संस्थान से पासआउट विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नवागत विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और उनके हुनर को निखारने के लिए संस्थान के सभी सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम का संचालन योगी चाहर और साक्षी वार्ष्णेय ने किया। डीन मीडिया रिलेशंस डॉ. प्रवल प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और रोजगार के लिए संस्थान में उन्हें विशेष रूप से तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ओरियेंटेशन डे के अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन चन्द्रशेखर, डीन फाइनेंस संजय जैन, डीन मार्केटिंग संदीप सक्सेना, डीन होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म हिमांशु आर्या, डीन सीएस डॉ. आमेन्द्र सिंह, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष संजू कुमार, बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद हुसैन, ग्रुप एचआर हेड काव्या सिंह सहित डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।