Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर

IMG-20260701-WA0006
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

गाजीपुर चौक स्थित ज्योत्सना प्रिंसी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (जेपीएस एनटीटी इंस्टीट्यूट) में सत्र 2024-26 के एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही सैकड़ों प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

IMG 20260701 WA0006

जानकारी के अनुसार, 25 मई से 8 जून के बीच आयोजित एनटीटी सत्र 2024-26 की अंतिम परीक्षा All India Early Child Care and Education द्वारा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.aiecce.in⁠� पर जारी किया गया है।

संस्थान की निदेशक आभा सिंह ने सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए बताया कि पिछले चार सत्रों में उनके संस्थान से सैकड़ों प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष उनके संस्थान के कई प्रशिक्षुओं का चयन Kendriya Vidyalaya Sangathan के बाल वाटिका (बालवाटिका) में नर्सरी शिक्षक के पद पर होता रहा है। इस वर्ष सफल हुए प्रशिक्षु भी अब विभिन्न विद्यालयों में नर्सरी शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि National Education Policy 2020 के तहत 5+3+3+4 शिक्षा मॉडल लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों में बाल वाटिका की व्यवस्था विकसित की जा रही है। कई राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान में बिहार में केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका के लिए नियुक्तियां शुरू हुई हैं और भविष्य में राज्य के सरकारी विद्यालयों में भी ऐसी नियुक्तियों की संभावना है, जिससे एनटीटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

सफल प्रशिक्षुओं में रोशनी, पूजा, आरती, तन्नु, रिया, खुशबू, मनोज, दीपशिखा, सोनी, डॉली, रानी, बिंदवासिनी, निधि, सलोनी, सुमन, प्रदीप, निभा, पवन, निक्की, अनिमा, संध्या, विभा सहित सैकड़ों प्रशिक्षु शामिल हैं।

Trending News