Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 7 जुलाई को राजापाकर की दो पंचायतों में लगेगा पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर, तैयारियों को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

वैशाली के राजापाकर प्रखंड में 7 जुलाई को राजापाकर उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर 30 दिनों के भीतर समाधान की प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे।
जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260704-WA0019
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड कार्यालय राजापाकर परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 जुलाई को राजापाकर उत्तरी पंचायत एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन परिसरों में आयोजित होने वाले पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर की तैयारियों और सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बीडीओ ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, तो वे अपना आवेदन प्रखंड कार्यालय में अथवा संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव एवं मुखिया के पास समय से जमा कर दें। इससे शिविर से पूर्व मामलों की समीक्षा की जा सकेगी और शिविर के दौरान आवेदकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने दोनों पंचायतों के पंचायत कर्मियों को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप सकेंगे। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 30 दिनों के भीतर समाधान कर आवेदकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी शिविर के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

Post navigation

Previous: Bihar News: छावनी आरओबी एवं एनएच पर सड़क सुरक्षा कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260704-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 7 जुलाई को राजापाकर की दो पंचायतों में लगेगा पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर, तैयारियों को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260704-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: छावनी आरओबी एवं एनएच पर सड़क सुरक्षा कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260704-WA0011
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिम चंपारण: भाकपा का बड़ा ऐलान, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तेज होगा आंदोलन

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260704-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत की पहचान’ कार्यशाला आयोजित, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 4 July 2026

Latest News

  • Bihar News: 7 जुलाई को राजापाकर की दो पंचायतों में लगेगा पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर, तैयारियों को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
  • Bihar News: छावनी आरओबी एवं एनएच पर सड़क सुरक्षा कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
  • पश्चिम चंपारण: भाकपा का बड़ा ऐलान, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तेज होगा आंदोलन
  • Bihar News: ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत की पहचान’ कार्यशाला आयोजित, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
  • Bihar News : छावनी आरओबी व एनएच पर सड़क सुरक्षा कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.