Bihar News: राजापाकर में मेगा हेल्थ सेमिनार आयोजित, दर्जनों लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण

IMG-20260705-WA0002
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर भुवनेश्वर चौक स्थित सामुदायिक भवन परिसर में मेगा हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिला एवं पुरुषों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

IMG 20260705 WA0002

कार्यक्रम के आयोजक मुस्तफा आलम उर्फ मुन्ना जी ने बताया कि बेहतर जीवन के लिए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, बीमारियों से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन तथा नियमित दिनचर्या अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

सेमिनार के दौरान उपस्थित लोगों की हीमोग्लोबिन, वजन, रक्तचाप (बीपी) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देते हुए मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं।

चिकित्सकों की टीम ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। विशेष रूप से युवाओं को बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड और जंक फूड से परहेज करने की सलाह देते हुए बताया गया कि इनके अधिक सेवन से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे भविष्य में आर्थिक और शारीरिक दोनों प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।

महिलाओं को समय पर भोजन करने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और स्वस्थ व्यक्ति ही समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है।

Trending News