Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: नगर निगम के शेष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 2, 3 और 5 जून को होगी खुली बोली, महापौर ने दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0034
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

बेतिया नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शेष बचे सैरातों की बंदोबस्ती हेतु खुली डाक नीलामी आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त कार्यालय द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर इच्छुक व्यक्तियों एवं एजेंसियों को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में 2 जून, 3 जून और 5 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से खुली बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नीलामी के माध्यम से विभिन्न सैरातों एवं सार्वजनिक सुविधाओं की बंदोबस्ती की जाएगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा में नौका संचालन शुल्क वसूली, नगर निगम की खेती योग्य भूमि, घाट सैरात, दशहरा हजारी पशु मेला तथा विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों की बंदोबस्ती शामिल की गई है।

इसके अलावा नगर क्षेत्र के पचरुखिया, रेलवे कैंप परिसर, सागर पोखरा, न्यू बस स्टैंड, शहीद पार्क, उत्तरवारी पोखरा पार्क, हरिजन टोली, चमड़ा गोदाम, गांधी बाजार एवं कालीबाग ओपी क्षेत्र स्थित सार्वजनिक शौचालयों से शुल्क वसूली के लिए संयुक्त बंदोबस्ती की व्यवस्था भी की गई है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं अथवा एजेंसियों पर नगर निगम का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। इसके लिए ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इस प्रक्रिया से नगर निगम के राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी तथा सार्वजनिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और संचालन में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इच्छुक लोगों से निर्धारित शर्तों के तहत नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Post navigation

Previous: Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली भव्य व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा, नशामुक्त समाज का दिया संदेश
Next: Bihar News: राजापाकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, नल-जल और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.