Bihar News : 12 अगस्त को राजापाकर हाई स्कूल से निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा

Share News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजापाकर हाई स्कूल से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

IMG-20260811-WA0008(1)
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड प्रशासन की ओर से बुधवार, 12 अगस्त को राजापाकर हाई स्कूल से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा हाई स्कूल परिसर से शुरू होकर प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए शनिचराहट चौक पहुंचेगी।

IMG 20260811 WA00081

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 4 अगस्त से शुरू हुआ है, जो 17 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 11 बजे राजापाकर हाई स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों—मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों—से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रखंड प्रशासन ने आम लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।