Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं राजस्व कर्मचारी जुली कुमारी के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव रामनरेश सिंह ने किया।

IMG 20260709 WA0019 scaled

समारोह में अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मियों, अंचल कर्मियों तथा प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने संबोधन में कहा कि अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं राजस्व कर्मचारी जुली कुमारी का लगभग दो वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा से सभी का विश्वास एवं सम्मान अर्जित किया।

वक्ताओं ने कहा कि चुनावी कार्यों सहित अन्य प्रशासनिक दायित्वों का उन्होंने समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। कर्मचारियों के साथ उनका व्यवहार सदैव सौहार्दपूर्ण रहा तथा वे समस्याओं का समाधान करने और कार्य के प्रति प्रेरित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी गौरव कुमार का स्थानांतरण रोहतास जिले के दावथ प्रखंड में किया गया है, जबकि राजस्व कर्मचारी जुली कुमारी का स्थानांतरण नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड में हुआ है।

इस अवसर पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अंचल एवं प्रखंड के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी अदिति कुमारी, पंचायत सचिव रामनरेश सिंह, राकेश रंजन, संजीत कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, बच्चा बाबू, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, रमेश दास, चुलाई मलिक सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
Next: Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260709-WA0013
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
  • Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव
  • Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई
  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.