Agra News :आगरा: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में भारत की पहली ई-क्यूब लैब का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा

IMG-20260730-WA0047
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा, 30 जुलाई। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में विद्यालय प्रबंधन एवं फीलिंग माइंड्स® के सहयोग से स्थापित भारत की प्रथम ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता, डीन एवं प्राचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMG 20260730 WA0047

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि ई-क्यूब लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) का विकास करना है, ताकि वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें, सकारात्मक निर्णय ले सकें, तनाव एवं चुनौतियों का प्रभावी सामना कर सकें तथा इक्कीसवीं सदी के आवश्यक जीवन कौशल विकसित कर सकें।

उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को अनुभवात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षण प्रदान करेगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, सहानुभूति, टीमवर्क तथा समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का विकास होगा।

अतिथि डॉ. प्रशांमुख्यत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से सशक्त और संतुलित व्यक्तित्व का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी और भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें बेहतर रूप से तैयार करेंगी।

 

कार्यक्रम के दौरान ई-क्यूब लैब की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए विभिन्न अनुभवात्मक मॉड्यूल और गतिविधियों का अवलोकन किया। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी प्रयास बताया।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की प्रथम ई-क्यूब लैब विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।

Trending News