Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज: लगातार दूसरे दिन हजारों छात्र-छात्राएं घर के लिए रवाना, बोले- थैंक्यू सीएम

जनवाद टाइम्स 28 April 2020
IMG-20200428-WA0026
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : प्रयागराज में सीएम योगी के निर्देश पर सोमवार रात 9 बजे से रात 2 बजे तक कई बसों के जरिए सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपदों के लिए बसों से रवाना किया गया. अब मंगलवार की सुबह एक बार फिर से बसों के जरिए छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

IMG 20200428 WA0027

लॉकडाउन के चलते प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्राओं को उनके गृह जिलों में भेजे जाने का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार देर शाम से छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजे जाने की कार्रवाई शुरु की गई थी. सोमवार रात 9 बजे से रात 2 बजे तक कई

IMG 20200428 WA0026

बसों के जरिए सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपदों के लिए बसों से रवाना किया गया. अब मंगलवार की सुबह एक बार फिर से बसों के जरिए छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

IMG 20200428 WA0025

◆ इन 4 जगहों से चल रहीं बसें
प्रयागराज से छात्र-छात्राओं को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी ने यूपी परिवहन निगम की 300 बसें लगाई हैं. इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके गृह जिलों में भेजने के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन कराया जा रहा है. इसको लेकर प्रयागराज में 4 स्थानों से इन बसों को रवाना किया जा रहा है. इनमें हनुमान मंदिर चौराहे से मिर्जापुर, सोनभद्र और चित्रकूट जिलों के लिए बसें चलायी जा रही हैं, जबकि हिन्दू हास्टल चौराहे से चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर के छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजा जा रहा है. इसी तरह सिविल लाइन्स में पत्थर गिरिजा घर से फतेहपुर और कौशाम्बी के लिए बसें चलायी जा रही हैं. वहीं लोक सेवा आयोग से प्रतापगढ़ जिले के लिए बसों को रवाना किया जा रहा है.

IMG 20200428 WA0028

◆ एक बस में 26 छात्र की सीमा निर्धारित
हनुमान मंदिर चौराहे पर मिर्जापुर, चित्रकूट और सोनभद्र के लिए बसें लगायी गई हैं, जहां पर छात्र-छात्राओं की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी है. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी छात्र-छात्राओं को उनके घर तक भेजने के लिए बसों में भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करा रहे हैं. एक बस में 26 छात्र-छात्राओं को ही भेजा जा रहा है. इसके साथ ही उनके नाम और पते भी नोट किये जा रहे हैं. सभी छात्र-छात्राओं को बसों के जरिए उनके जिला मुख्यालयों पर छोड़ा जायेगा. जहां से जिला प्रशासन ही उन्हें घर तक भेजने का इंतजाम करेगा.

◆ सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे स्टूडेंट
गौरतलब है कि प्रयागराज में हजारों छात्र-छात्रायें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों से आकर रहते हैं. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान इन छात्रों के पास राशन से लेकर रुपये तक खत्म हो गए थे, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लॉकडाउन में पिछले एक माह से ज्यादा समय से प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्रायें योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. उन्हें थैंक्यू सीएम बोल रहे हैं

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : हरियाणा/प्रयागराज के बाद अब मध्य प्रदेश में फंसे यूपी के मजदूरों को वापस लाएगी योगी सरकार
Next: Etawah News : कम्युनिटी किचन में रोटी मैकिंग ऑटोमेटिक मशीनें चालू, एक घण्टे में 1600 रोटियां हो रही तैयार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.