Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने की पूजा अर्चना एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा

जनवाद टाइम्स 6 November 2021
Prayagraj News :मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने की पूजा अर्चना एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शुक्रवार को केदारनाथ धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया गया।

 

IMG 20211105 WA0048 मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित पांच शिवालयों मनकामेश्वर मंदिर निकट सरस्वती घाट, दशासुमेघ महादेव मंदिर दारांगज, पाण्ड़ेश्वर महादेव मंदिर पड़िला, सुमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी एवं पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में सजीव प्रसारण किया गया, इसके साथ ही साथ चिन्हित मंदिरों में रूद्राभिषेक तथा भजन-कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 

IMG 20211105 WA0049 इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर में रूद्राभिषेक के साथ-साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा मा0 प्रधानंमंत्री जी के केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी देखा। मंदिर पर भजन कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया साथ ही साथ एलईडी वैन तथा एलईडी स्क्रीन के द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसी तरह से दशासुमेघ मंदिर दारांगज में भी भजन कीर्तन तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

 

IMG 20211105 WA0045इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल के द्वारा प्रतिभाग करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। पाण्डेश्वर महादेव मंदिर में मा0 विधायक फाफामऊ श्री विक्रमाजीत मौर्य के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी साथ ही साथ भजन कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी तथा पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक किये जाने के साथ-साथ भजन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

 

Prayagraj News :मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने की पूजा अर्चना एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखाकार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मनकामेश्वर मंदिर में जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सदर, दशासुमेघ महादेव मंदिर दारांगज में जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने एवं ए0सी0एम0 चतुर्थ को पर्यवेक्षण अधिकारी, पाण्डेश्वर महादेव मंदिर पड़िला में जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा उपजिलाधिकारी सोरांव को पर्यवेक्षण अधिकारी, सुमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी में जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा उपजिलाधिकारी करछना को पर्यवेक्षण अधिकारी एवं पंचमुखी महोदव मंदिर मुट्ठीगंज में गुलाम सरवर को कार्यक्रम सम्पन्न कराने एवं अपर नगर मजिस्टेªट तृतीय को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नामित किया गया था।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: बड़े ही हर्षोल्लास एवं निष्ठा के साथ की गई गोवर्धन पूजा।
Next: Etawah News: उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदि त्य नाथ को ज्ञापन देने जारहे काँग्रेस जनो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.