Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों में कुछ कार्यों का मंडलायुक्त के साथ विभिन्न अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 10 August 2024
Prayagraj News : Various officials along with the Divisional Commissioner inspected some of the works being carried out in view of Maha Kumbh 2025  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में से कुछ कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों में से मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर की लोड टेस्टिंग कराई। तत्पश्चात् बेली रोड पर बनाए जा रहे नए बिजली घर के सिविल वर्क्स की गुणवत्ता की जांच की।IMG 20240810 WA0063

नए बिजलीघर के निरिक्षण के दौरान कार्यों में गुणवत्ता नहीं पायी गयी। दीवार बनाने हेतु प्रयोग में लाए जा रहे ईंट की क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई तथा मसाले का अनुपात भी अधोमानक पाया गया। दीवार का अलाइनमेंट भी मानक के अनुरूप नहीं था। मण्डलायुक्त से सबंधित जेई तथा ठेकेदार को फटकार लगाते हुए यथा संभव जहां भी अलाइनमेंट सही नहीं है तथा क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं है उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।Prayagraj News : Various officials along with the Divisional Commissioner inspected some of the works being carried out in view of Maha Kumbh 2025

 

इसी क्रम में उन्होंने परेड ग्राउंड 17 नंबर पार्किंग पर केबलों को अंडरग्राउंड करने के दृष्टिगत विद्युत विभाग द्वारा कराये जा रहे ट्रेचिंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया। वहाँ भी कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई तथा केबल अंडरग्राउंडिंग हेतु बनाए जा रहे ट्रेंच का अलाइनमेंट सही नहीं पाया गया। सरिया की स्पेसिंग एवं लैपिंग भी अधोमानक पाई गई। मण्डलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए यथासंभव सभी कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।Prayagraj News : Various officials along with the Divisional Commissioner inspected some of the works being carried out in view of Maha Kumbh 2025

 

सेना के अधिकारियों द्वारा कराये जा रहे फ़ोर्ट रोड के चौड़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा जी एस बी की मोटाई मानक के अनुरूप है या नहीं इसे जांचने हेतु रैंडम बेसिस पर खुदाई कराई गई। मोटाई लगभग मानक के अनुरूप पाई गई पर सम्बन्धित अधिकारी साइट ऑर्डरबुक तथा अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने में अक्षम रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News :वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग के द्वारा अनुदान पर वितरण किये जाने हेतु लाभार्थियों का ई-लाटरी के माध्यम से किया गया चयन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.