Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 10 August 2024
Prayagraj News: District Udyog Bandhu Committee meeting concluded under the chairmanship of Chief Revenue Officer  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों एवं निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए । मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News: District Udyog Bandhu Committee meeting concluded under the chairmanship of Chief Revenue Officer

 

 

बैठक में श्री राजीव रतन अग्रवाल-निदेशक मेसर्स आप्टिकल फाइबर केबिल एसेसिरीज प्रा0लि0 शेड नं0-1 व 2 फूलपुर पर समय दिए जाने के बावजूद भी ईकाई चलाने का कोई प्रमाणपत्र उपलब्ध न करा पाने पर आवंटन निरस्त किए जाने सम्बंधी विषय पर विचार करते हुए उन्हें 4 सप्ताह का और समय दिए जाने के लिए कहा गया है। श्री उपहार जायसवाल निवासी बेली रोड़ न्यू कटरा के द्वारा 100 साल पुरानी हैरीटेज बंगला बाउंड्री से सटे विद्युत विभाग के लटकते तार को हटाने से सम्बंधित प्रकरण में अधिशाषी अभियंता को प्रकरण पर एक सप्ताह में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए कहा गया है। औद्योगिक क्षेत्र नैनी प्रयागराज में पांच मूलभूत आवश्यकताओं यथा- सार्वजनिक शौचालय एवं हैण्ड पम्प या प्याऊ, कैफेटेरिया या कम्युनिटी हॉल, कर्मचारी के लिए कैंटीन, एम्बुलेंस एवं फायर की गाड़ी व औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश के तीन द्वार इकाईयों के पते/नक्शा के साथ, को पूर्ण किए जाने विषयक कार्याें पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को दिया गया है।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: District Udyog Bandhu Committee meeting concluded under the chairmanship of Chief Revenue Officer

 

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री नटवर लाल, श्री संतोष त्रिपाठी तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह का किया गया शुभारम्भ
Next: Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों में कुछ कार्यों का मंडलायुक्त के साथ विभिन्न अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.