Prayagraj News :मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा विशाल रैली निकाली गई

Prayagraj News: Under the voter awareness campaign, a huge rally was taken out by teachers and students under the guidance of Assistant Nodal Officer of Sweep Prayagraj  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी श्री पी एन सिंह के निर्देशन में यमुनापार के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा विशाल रैलियां निकाली गईं। इस रैली में सामान्य छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
छात्र- छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर लिए थे।

IMG 20240322 WA0073
यमुनापार की यह रैलियां देखते ही बनती थीं। छात्र-छात्राएं आकर्षक नारे लगा रहे थे। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘लोकतंत्र को मज़बूत करेंगे, हम सब मिलकर वोट करेंगे’, ‘ शपथ ग्रहण हम करते हैं, वोट करेंगे..वोट करेंगे’, हमारा वोट: देश के लिए’ जैसे नारों से आकाश गूँज उठा।
रैली जिन-जिन स्थानों से गुजरी लोग उसे देखकर छात्र-छात्राओं का उत्सवर्धन कर रहे थे। राजा कमलाकर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अनय प्रताप सिंह ने रैली के पूर्व शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की एक सभा की और मतदान के महत्व व लोकतंत्र पर अपने विचार रखे। उन्होंने नए वोटर्स को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि ‘यूथ ही भारत के भाग्य विधाता हैं, उन्हें बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए और अन्य लोगों को भी उत्प्रेरित करना चाहिए”

IMG 20240322 WA0075
यमुनापार की रैलियों का सफल संयोजन
स्वीप के यमुनापार प्रभारी अधिकारी शेषनाथ सिंह ने किया।

Prayagraj News: Under the voter awareness campaign, a huge rally was taken out by teachers and students under the guidance of Assistant Nodal Officer of Sweep Prayagraj

 

इन रैलियों में विधानसभावार प्रभारी स्वीप सदस्य क्षितिज तिवारी करछना, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह बारा, डॉ. साबिर अली कोरांव व श्री दीपक कुमार मेजा ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। इस सफल रैली के लिए सह-ज़िला विद्यालय निरीक्षक श्री एल बी मौर्या, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री बी.एस. यादव इत्यादि ने स्वीप टीम को बधाई दी है।

Trending News