Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News तरुअनवा गांव में संवाद संकलन करने पहुंचे पत्रकार पर सुनियोजित जानलेवा हमला

जनवाद टाइम्स 22 March 2024
Bihar News A well-planned murderous attack on a journalist who had come to collect news in Taruanwa village
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बीते दिवस तरुअनवा गांव के ग्रामीणों क्रमशः दिलीप काजी, महेंद्र काजी, राजकुमार गुरों, रामराज काजी, राकेश कुमार सरीखे लोगों ने पंचायत द्वारा हो रहे सरकार प्रायोजित विभिन्न कार्यों के कार्यनिर्वहन में मचाई जा रही मुखिया समर्थित लगूओं-भगुओं की धांधली पर आपत्ति जताते हुये ।

IMG 20240321 WA0257

तरुअनवा निवासी अमिट लेख के विशेष संवाददाता जगमोहन काजी को मनरेगा से जुड़े स्थानीय क्रीड़ा मैदान में हो रहे पेवर-ब्लॉक निर्माण कार्य में जॉब कार्ड धारकों के बजाय जेसीबी मशीन से कार्य कराकर मजदूरों की हक़मारी के विरुद्ध संवाद-संकलन के लिए मुख़ातिब किया। लिहाजा, सरकार प्रायोजित कार्य में कोताही करने और ग्रामीणों के शंका समाधान के निमित्त पत्रकार जगमोहन काजी बिना देरी किये मौके पर पहुँच जैसे हीं कार्य में जुटे जेसीबी की तस्वीर लेने की कोशिश की उससे पहले हीं मौके पर मौजूद और पंचायत के विकास कार्य में जुटे मुखिया समर्थित अपराधिक प्रवृति के क्रमशः मार्कण्डेय गुरु ने तत्परतापूर्वक पत्रकार से मोबाइल छीनते हुये उनके दोनों हाथों को पकड़ लिया इसके साथ ही संजय महतो, चिंतामणि, चंद्रशेखर महतो ने अपने-अपने हाथों में लिए लट्ठ से लैश हो पत्रकार को चौतरफ़ा घेर लिया। मामले को उलझते देख मौके पर उपस्थित मुखिया पति संजय ओजहिया ने ललकारते हुये पत्रकार को मारकर ख़त्म करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद लट्ठ लिए सभी हमलावरों ने निहत्थे पत्रकार पर ताबड़तोड़ लाठियाँ चटकानी शुरू कर दी। जिससे चोटिल पत्रकार जहाँ हतप्रभ हुये वहीँ उक्त हमलावरों के समर्थन में पंचायत से सरकारी मलाई पर वित्त पोषित होनेवाले क्रमशः प्रकाश गुरु, योगेंद्र महतो और कैलाश काजी के साथ मिलकर स्वयं मुखियापति संजय ओजहिया ने पत्रकार के गले से सोने की लगभग 65000/00 (पैसठ हज़ार) मूल्य का कीमती चैन लूट लिया तथा वीरेंद्र महतो ने जेब में रखे 3500/00 (तीन हज़ार पांच सौ) रूपया छीन लिया। सरकारी योजना में मची लूट में हुये।

Bihar News A well-planned murderous attack on a journalist who had come to collect news in Taruanwa village

एकबारगी खलल से बेचैन उक्त हमलावरों ने अपने बचाव हेतु बतौर रंगदारी चोटिल और भयभीत पत्रकार से जबरन सादे तीन अदद कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिया। इतना हीं नहीं निरंतर विभाग के बंदरबाँट से ढीठ हो चुके इन हमलावरों ने पत्रकार को जान से मारने के नीयत से मौके पर कार्य में लगाये जेसीबी मशीन से कुचलकर मारने का भी यत्न किया। लेकिन हो-हल्ला मचने पर गरीब घरों की महिलाएं और बच्चे बूढ़े जब गांव से घटनास्थल का रुख किये तो समय की नज़ाकत को समझ जहाँ मौके से जेसीबी चालक मशीन लेकर भाग गया वहीँ हमलावार पत्रकार को जबरन उठाकर मुखियापति के अहाते में लेते गये और घटना पर पर्दा डालने की तमाम कोशिश करने में जूट गये। जहाँ से किसी व्यक्ति से सूचना पाकर मौके पर पहुंची लौकरिया पुलिस ने ज़ख़्मी पत्रकार को मुक्त कराते हुये। चिकित्सा का सुझाव दिया। तत्पश्चात अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद पत्रकार ने आज गुरुवार दिनांक 21/03/2024 को लौकरिया पुलिस थाने में मुखिया पति सहित कुल 9 लोगों के विरुद्ध उक्त आशय से जुडा एक लिखित आवेदन देते हुये प्राथमिकी दर्ज करने और पत्रकार पर जानलेवा हमला करनेवाले दोषिजनों की गिरफ़्तारी का अनुरोध किया है। ऐसे सरकारी योजनाओं में धांधली मचानेवाले इन हमलावरों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाई करने के आशय से पश्चिम चंपारण प्रेस-क्लब के अध्यक्ष मोहन सिंह, बगहा पुलिस जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या”, मृदुल मयंक, इमरान अजीज, कमलेश यादव, राजेश पाण्डेय सरीखे दर्जनों पत्रकारों ने इस घटना की तीखी आलोचना करते हुये जिला प्रशासन से सुशासन में पनपे ऐसे दु:शासनों के विरुद्ध त्वरित कारर्वायी की मांग समाचार के माध्यम से की है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा विशाल रैली निकाली गई
Next: Bihar News-बिहार स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.