Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news: यूपी केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 24 July 2021
Prayagraj news: *यूपी केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न*
Share News
       

संवाददाता विजय कुमार

विकास कार्यों के करायें जाने में आमजन न हो कोई समस्या, इसका रखे विशेष ध्यान।
नियोजित प्रयागराज-स्वच्छ प्रयागराज एवं सुंदर प्रयागराज की होगी स्थापना- माननीय मंत्री
शहर के विकास में डेवलपर्स का महत्वपूर्ण योगदान-जिलाधिकारी 24 जुलाई, 2021 प्रयागराज,
मा0 मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग तथा एन0आर0आई विभाग श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Prayagraj news: *यूपी केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न*

बैठक में मा0 मंत्री जी ने विल्डर्सो की समस्याओं को सुना तथा पीडीए की पालिसी की जानकारी लेते हुए कहा कि विकास का कार्य रूकेगा नहीं, इसके साथ ही साथ ध्यान भी दिया जाये कि जनता को कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जो हम लोग डी-कंजस्ट का प्लान दो क्षेत्रों में कर रहे है। नैनी क्षेत्र एवं शहर पश्चिमी में तो उधर लोगो की जनसंख्या बढ़ेगी। उसके लिए फ्लाईओवर ब्रिज तथा भविष्य में मेट्रो का प्लान किया जा रहा है। उसका डीपीआर बनाने के लिए भेज दिया गया है।

Prayagraj news: *यूपी केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न*

उन्होंने आबादी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्लान किये जाये कि जहां भी डेवलपमेंट हो रहा है। उसको कैसे अच्छा से अच्छा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नक्शे के अनुसार जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए उसकी सिवरेज, सड़के तथा लाइट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सड़क चैड़ीकरण के संदर्भ में कहां कि सड़क चैड़ीकरण करने से पहले जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद ही उसपर कार्य किया जाये। किसी गरीब व्यक्ति या आमजनमानस यदि मकान बनवाना चाहता है, उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी ने आने पाये। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के विकास में जो भी डेवलपर्स मौजूद है, उनका बहुत योगदान है तथा मैं ये आश्वस्त करता हूं कि विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम दोनों मिलकर इस पर कार्य करेंगे, जिससे कि नियोजित प्रयागराज-स्वच्छ प्रयागराज एवं सुन्दर प्रयागराज की स्थापना की जा सके। इस बैठक में नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री दयानंद, शिवानी सिंह सहित डेवलपर्स एवं जनप्रतिनिधि श्री राजू राय सहित सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर कस्बा बसरेहर में कई जगह भंडारे का आयोजन।
Next: Etawah News: मीडिया दफ्तरों में छापेमारी के बिरोध में काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट, राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.