Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 8 January 2022
Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने पीडब्लूडी, जल निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, सिंचाई, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई तथा मेला प्राधिकरण के द्वारा मेला क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले साधु-महात्मा, कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेले को भव्य एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा लिए जाने के निर्देश दिये है।

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने बैठक में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक सेक्टर में अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत रजिस्टर रखने एवं प्रतिदिन उसको अद्यतन करते रहने के निर्देश दिये है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि शिकायत कर्ता का नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा समय भी रजिस्टर में दर्ज हो और कितने समय में शिकायत का निस्तारण किया गया, इसका भी अंकन सुनिश्चित किया जाये। पीडब्लूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा में चकर्ड प्लेंटों की कैपलिंग का कार्य ठीक ढंग से न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा सभी कार्य को तत्काल पूर्ण कराने तथा पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को मेला क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराये जाने तथा कहीं पर भी पानी का लिकेज न होने देने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन इसका अच्छे ढंग से अनुश्रवण हो तथा सभी सेक्टर प्रभारी कम से कम दिन में दो बार भ्रमण कर चेक करें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में कहीं पर भी पानी के लिकेज की शिकायत न पायी जाये, पानी की लिकेज की शिकायत पर जाने पर सम्बंधित जेई की जिम्मेदारी तय की जाये। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने एलईडी लाइट एवं हाईमास्ट लगाने की प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ कनेक्शन देने के सम्बंध में भी जानकारी ली।

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में एलईडी लाइट एवं हाईमास्ट लगाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि कनेक्शन से सम्बंधित कोई भी आवेदन पेंडिंग न रहे तथा मेला क्षेत्र में लगने वाले ट्रांसफार्मर भी कल तक अनिवार्य रूप से लग जाये। मेला क्षेत्र में शौचालयों के पास लाल बल्ब संकेतक के रूप में लगाये जाने का निर्देश दिया गया।

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले स्थानों पर कोविड-19 के गाइड लाइन जैसे मास्क लगाने, सैनेटाइजेशन सहित अन्य आवश्यक जानकारियों से सम्बंधित फ्लैक्स लगाये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ लोगो को कोविड-19 के सम्बंध में जागरूक कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र में सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन का कार्य नियमित रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर पर सैम्पलिंग सेंटर तथा मोबाइल वैन की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रत्येक कैम्पों में दो से तीन दिन के अंतराल पर नियमित रूप से सैम्पलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र में जागरूकता, सैनेेटाइजेशन तथा जांच की प्रभावी ढंग से कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने मेला अवधि के दौरान एल-1 के रूप में अस्पताल बनाये जाने हेतु भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने शौचालयों के निर्माण का कार्य तेजी से कराये जाने साथ ही साथ वहां पर पानी एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने अरैल क्षेत्र में कटान को रोकने हेतु की जा रही कार्रवाई की प्रगति धीमी पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने मेला प्राधिकरण को घाटों पर पानी, बिजली, सफाई, बैरिकेटिंग तथा अन्य कार्यों को तत्काल पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मेला सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: उद्योग व्यापार मंडल ने एस पी ग्रामीण ओमवीर सिंह का विदाई पर स्वागत किया
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.