Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छठ पूजा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

IMG-20211108-WA0108
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में कार्तिंक मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई, गोताखोर, बैरिकेटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिया है।

 

IMG 20211108 WA0108 1 उन्होंने विद्युत विभाग को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सफाई की व्यवस्था के लिए नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम एवं नगर पंचायतों में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया है कि साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित रहें। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाय।

 

IMG 20211108 WA0107 1उन्होंने गहरें पानी में साइनेज एवं बैरिकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है।

 

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छठ पूजा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्नउन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्थलों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जाने के लिए कहा है। जनपद में यह पर्व मुख्य रूप से नगर क्षेत्र के संगम, दशाश्वमेघ घाट, सरस्वतीघाट, बोट क्लब घाट, गउघाट, बलुआघाट, रसूलाबाद घाट, नारायणी आश्रम, सीताराम थानाक्षेत्र शिवकुटी, नींवा, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रीतम नगर, धूमनगंज एवं गंगापार के फाफामऊ घाट थानाक्षेत्र सोरांव, झूंसी, छतनाग, यमुनापार क्षेत्र में मुख्य रूप से अरैल घाटों पर मनाया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एस0पी0 सिटी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित सभी उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News