Prayagraj News :नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में 15.12.2021को सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट का हुआ शुभारंभ सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है

Prayagraj News :नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में 15.12.2021को सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट का हुआ शुभारंभ सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

नगर क्षेत्र से जनित कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस से जनित अपषिश्ठ) के वैज्ञानिक विधि से निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में 15.12.2021 को सी0एण्डडी0 वेस्ट प्लान्ट का शुभारंभ महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा मंडलायुक्त श्री संजय गोयल एवं नगर आयुक्त श्री रवि रंजन की उपस्थिति में किया गया। सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है।
सडको, भवनों एवं अन्य निर्माण/विध्वंस कार्यों से उत्पन्न हो रहे मलबे, जो विभिन्न तरह की पर्यावरण प्रदूषण संबंधित समस्याओं के साथ-साथ अन्य समस्याएं उत्पन्न करता है – जैसे नालों को जाम करना तथा सडकों का आवागमन बाधित करना – उसके निस्तारण हेतु सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लांट एक प्रभावी विकल्प साबित होगा।

 

IMG 20211215 WA0066 लगभग 5 करोड़ 63 लाख की लागत से बने इस प्लान्ट में स्मार्ट सिटी परियोजना से 4.13 करोड़ एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से 1.5 करोड़ लगाए गए हैं। इसकी क्षमता 100 मी0टन प्रतिदिन की है जो कि नगर क्षेत्र से प्रतिदिन जनित 50-100 मी0टन वेस्ट को रीसाइकिल करने में सक्षम है। मलबे को रिसाइकल कर उससे ईट, कर्ब स्टोन, टाइल्स एवं स्लैब कवर तैयार किया जा सकेगा जिसका उपयोग सड़क पटरी निर्माण एवं इण्टरलाॅकिंग बनाने में किया जाएगा।

IMG 20211215 WA0064

सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लांट से बनाए गए ईट, कर्ब स्टोन, टाइल्स एवं स्लैब कवर का क्रय नगर निगम द्वारा रियायती दर पर किया जायेगा। अब तक लगभग 15000 मेट्रिक टन कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट इकट्ठा किया जा चुका है जिससे रीसाइक्लिंग का काम चल रहा है।

 

IMG 20211215 WA0067इस प्लांट के क्रियान्वित होने के पश्चात भू-स्वामी, बिल्डर्स, ठेकेदार, सरकारी/प्राइवेट संस्थाएं आदि सभी सी0एण्ड डी0 वेस्ट जनरेटर अपने अपशिष्ट का निस्तारण उचित दर पर करा सकेंगे। नगर निगम द्वारा चिन्हित एजेंसी शहर के विभिन्न स्थलों से मलबे के कलेक्षन का कार्य भी करवाएगी।

 

Prayagraj News :नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में 15.12.2021को सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट का हुआ शुभारंभ सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है

इस अवसर पर प्रयागराज को स्वच्छ बनाए रखने एवं मलबे से उत्पन्न हो रहे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से रोकने के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने सभी जनपद वासियों से अपने अपने घरों से उत्पन्न हो रहे मलबे का निस्तारण बसवार प्लांट पर ही कराने की अपील की है।

You may have missed