Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रमुख संतो से की मुलाकात, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का दिया आश्वासन

जनवाद टाइम्स 25 January 2022
Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रमुख संतो से की मुलाकात, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का दीया आश्वासन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माघ मेले में आए श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों द्वारा मेला क्षेत्र में बसी संस्थाओं को दी गई सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के दृष्टिगत अपने पूर्व में दिए गए आदेशों के क्रम में मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में आज सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए संस्थाओं को 2019-20 में दी गई सुविधाओं को मानक मानते हुए उनकी अनुमन्य सुविधाएं 24 घंटे के अंदर उन्हें देने के निर्देश दिए हैं।

Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रमुख संतो से की मुलाकात, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का दीया आश्वासन

 

पिछले कुछ दिनों में कई संस्थाओं द्वारा प्रवचन पंडाल एवं कुछ अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें मंडलायुक्त को भेजी गईं थीं जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के पश्चात लगभग 145 संस्थाओं की सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं जिसे 24 घंटे के अंदर संस्थाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मेला प्रशासन द्वारा आबध्य छह: वेंडरों को तत्काल प्रभाव से दे दी गई है।

 

Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रमुख संतो से की मुलाकात, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का दीया आश्वासन

इसके अतिरिक्त कुछ संस्थाओं द्वारा की गई शिकायतों के दृष्टिगत सुविधा आवंटन का कार्य प्रयागराज मेला प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद पर नियुक्त श्री संत कुमार श्रीवास्तव से तत्काल प्रभाव से ले लिया गया है। श्री संत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे सभी कार्य अब मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान स्वयं देखेंगे। मेला अधिकारी की अनुपस्थिति में मेला संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु एसएलएओ, श्री योगेंद्र सिंह को मेला कार्यालय में बैठने एवं जनसमस्याओं का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु माघ मेले में दो टोल फ्री नंबर ( 18001805350, 18001805340 ) भी चलाए जा रहे हैं जिन पर लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रमुख संतो से की मुलाकात, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का दीया आश्वासन

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने आज कई संस्थाओं के संतो से भी मुलाकात की तथा उनके द्वारा उठाई गई सुविधाओं संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया है। इसमें खाक चौक, अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद, रामानुज प्रबंध समिति, दंडी स्वामी नगर तथा आचार्य बाड़ा के संत भी शामिल रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी संतो से अपने-अपने प्रांगणों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पश्चिमी मीडिया हाउस में भाजपा ने प्रेस वार्ता की 
Next: मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, पांच अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.