Prayagraj News:जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला स्थल सलोरी का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Prayagraj News: The District Magistrate inspected the Dadhikando fair site Salori and took stock of the preparations for the fair
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सलोरी में लगने वाले दधिकांदों मेला के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बुधवार को दधिकांदों मेला स्थल का सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमणकर वहां पर मेले के आयोजन से सम्बंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Prayagraj News: The District Magistrate inspected the Dadhikando fair site Salori and took stock of the preparations for the fair निरीक्षण के समय दधिकांदों मेला समिति सलोरी के सदस्यों द्वारा मार्ग पर जर्जर विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, सड़क व नालियों की मरम्मत, प्रकाश व शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उक्त सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।Prayagraj News: The District Magistrate inspected the Dadhikando fair site Salori and took stock of the preparations for the fair

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को गलियों की साफ-सफाई, शौचालय, पीने के पानी, प्रकाश, स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, चूना छिड़काव, खुली हुई नालियों को ढकने सहित अन्य कार्यों को समय से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत के ढीले लटकते तारों को तत्काल व्यवस्थित कराये जाने व मेले के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को टूटी सड़कों की मरम्मत व अन्य व्यवस्थायें समय से पूरा कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आयोजन समिति से कहा कि मेला आयोजन के समय डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग के समय ध्वनि को निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित मेला समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Trending News