Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 27 May 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने व बैठक से अनुपस्थित रहने पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मेजा का वेतन रोकने एवं अधिशाषी अभियंता गंगापार, मण्डी सचिव-जसरा तथा बांट-माप अधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

IMG 20230527 WA0041 1बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, जीएसटी, आबकारी, स्टाॅम्प, परिवहन व विद्युत एवं अन्य सम्बंधित विभागों के राजस्व वसूली के प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा विभागवार समीक्षा की। वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रदेश के कुछ बड़े जनपदों में राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी ली तथा उनसे तुलनात्मक रूप में जनपद प्रयागराज की प्रगति की दर में वृद्धि होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए तथा सेक्टर-2 एवं 7 में लक्ष्य के सापेक्ष वृद्धि का प्रतिशत कम पाये जाने पर उसे बढ़ाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, आबकारी, विद्युत, परिवहन व सम्बंधित विभागों के द्वारा इंफोर्समेंट की कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसमें सुधार करते हुए सम्बंधित अधिकारियों के प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने उप निबंधक सदर व कई तहसीलों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। परिवहन विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुसार प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर प्रगति में सुधार लाये जाने व इंफोर्समंेंट की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी ने बैठक में इंफोर्समेंट से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा से सम्बंधित आवश्यक उपाय अपनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम नजूल श्री प्रदीप कुमार, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सत्यप्रिय सिंह, उपजिलाधिकारीगण सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : जिलाधिकारी ने अवैध खनन व ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Next: Bihar News–जमाबंदी में हेरा फेरी करने का आरोप मे महुआ के कर्मचारी शाह मोहम्मद और राघोपुर के कर्मचारी ज्योतिद्र चौहान के सेवानृवित किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.