Prayagraj News :चयनित अभ्यर्थी 24 सितंबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में प्रवेश लेना करें सुनिश्चित
रिपोर्ट विजय कुमार
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा संस्थान में प्रवेश सत्र 2024-25 हेतु चतुर्थ चरण में रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी एवं नवीन पंजीकृत अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte पर अपनी रैंक पत्र का प्रिंट आउट निकालकर दिनांक 22-09-2024 की सायं 5:00 तक (अवकाश सहित) संस्थान में उपस्थित होकर जमा करना सुनिश्चित करेंगे तथा दिनांक 24-09-2024 को सायं 5:00 तक संस्थान में अपने समस्त मूल अंक पत्रों एवं प्रमाण पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित छाया प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर अंतिम निर्धारित अंतिम तिथि तक संपर्क करके संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे।
चतुर्थ चरण की प्रवेश की अंतिम तिथि 24-09-2024 तक निर्धारित है। यह जानकारी प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी ने दी है।