Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News साकार हुआ घर बनाने का सपना

जनवाद टाइम्स 19 September 2024
Bihar news the dream of building a house came true
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के 210 भूमिहीन व्यक्तियों को आज अभियान बसेरा-02 अंतर्गत 5-5 डिसमिल वासभूमि पर्चा का वितरण किया गया। जिसमें नरकटियागंज अंचल के 56, गौनाहा अंचल के 61, लौरिया अंचल के 15, सिकटा अंचल के 59 एवं मैनाटांड़ अंचल के 19 लाभुकों को पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्यक्रम प्रखंड सभागार, नरकटियागंज में सम्पन्न हुआ।Bihar news the dream of building a house came true

पर्चा वितरण कार्यक्रम में विधायक, सिकटा, विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुममंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्तासहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए और भूमिहीन व्यक्तियों को पर्चा सौंपा।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान है। अगर सरकारी ज़मीन उपलब्ध नहीं है तो ख़रीद कर भी देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा की 210 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद घर बनाने के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी लोगों का सहयोग इसमें मिला है।इसलिए यह सामूहिक सफलता है।

अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ काफ़ी पारदर्शी है। जो यहाँ भी ऑनलाइन दिखाया जा सकता है। दूर बैठा कोई चाहें तो ऑनलाइन सारे तथ्यों की जाँच कर सकता है। जियो टैगिंग की मदद से सब कुछ पारदर्शी तरीक़े से किया गया है।

जिलाधिकारी से पर्चा प्राप्त होने के बाद दृष्टिविहीन मैनाटांड़ की जमुनी देवी ने सरकार और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दी। इसी तरह माया देवी, पार्वती देवी, बिंदु देवी, सुदामा देवी सहित अन्य लाभार्थी ने इसके लिए जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया ।Bihar news the dream of building a house came true

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज, चंद्रशेखर कुमार सहित नरकटियागंज अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :चयनित अभ्यर्थी 24 सितंबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में प्रवेश लेना करें सुनिश्चित
Next: Bihar News-डीएम – एसपी ने की मंडल कारा में औचक छापामारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.