Prayagraj News : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हाॅकन शिविर का किया जायेगा आयोजन

Prayagraj News:निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक प्रपत्र 12/12क भरकर पोस्टल बैलेट/ई0डी0सी0 के माध्यम से कर सकते हैं अपना मतदान
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर द्वारा जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु विकास खण्ड फूलपुर, सहसों एवं बहरिया के लिए विकास खण्ड परिसर फूलपुर में दिनांक 23 सितम्बर, विकास खण्ड हण्डिया, धनूपुर एवं प्रतापपुर के लिए विकास खण्ड परिसर धनूपुर में दिनांक 24 सितम्बर, विकास खण्ड बहादुरपुर एवं सैदाबाद के लिए विकास खण्ड परिसर सैदाबाद में दिनांक 25 सितम्बर, विकास खण्ड चाका, करछना एवं कौंधियारा के लिए विकास खण्ड परिसर करछना में दिनांक 26 सितम्बर, विकास खण्ड माण्डा, मेजा एवं उरूवा के लिए विकास खण्ड परिसर मेजा में दिनांक 27 सितम्बर, विकास खण्ड कोरांव के लिए विकास खण्ड परिसर कोरांव में दिनांक 28 सितम्बर, विकास खण्ड सोरांव, होलागढ एवं मऊआइमा के लिए विकास खण्ड परिसर सोरांव में दिनांक 29 सितम्बर, विकास खण्ड कौडिहार एवं श्र्ग्वेरपुर धाम के लिए विकास खण्ड परिसर कौडिहार में दिनांक 30 सितम्बर, विकास खण्ड शंकरगढ एवं जसरा के लिए तहसील परिसर बारा में दिनांक 01 अक्टूबर एवं शहर एवं भगवतपुर के लिए राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी0पी0आई0 कैम्पस में दिनांक 02 अक्टूबर को चिन्हाॅकन शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है।Prayagraj News : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हाॅकन शिविर का किया जायेगा आयोजन

चिन्हाॅकन शिविर में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, हियरिंग ऐड, एम0आर0 किट, ब्रेल किट, बनावटी हाथ-पैर आदि सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हाॅकन किया जायेगा। चिन्हाॅकन शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को वितरण शिविर आयोजित कर लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी।

Prayagraj News : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हाॅकन शिविर का किया जायेगा आयोजनशिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों को अपने साथ आधार कार्ड, यू0डी0आई0डी0 कार्ड/यू0डी0आई0डी0 पंजीकरण अनिवार्य एवं रू0 22,500/- मासिक से कम का आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/मा0सांसद/मा0 विधायक/ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त) प्रपत्र लाना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री अशोक कुमार गौतम ने दी है।

Trending News