Prayagraj News :जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Prayagraj News :जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य एवं जीओं टैगिग कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

IMG 20230818 WA0221उन्होंने कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं उसका निरंतर अनुश्रवण करते रहने का भी निर्देश दिया है। शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत कोरांव से स्पष्टीकरण एवं एडीओ पंचायत धनुपुर एवं प्रतापपुर का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर श्रृगवेरपुर के खण्ड विकास अधिकारी का वेतन रोकने एवं माण्डा तथा भगवतपुर के खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

IMG 20230818 WA0223उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियांे एवं एडीओ पंचायतो को कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कराये जा रहे कार्यो का टीम द्वारा जांच भी कराये जाने का निर्देश भी दिया है। गांव में ठोस एवं तरल कूडे को इक्टठा किये जाने के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर सहसो के खण्ड विकास अधिकारी का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। इस के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने चरागाहों में नेपियर घांस की बुआई लक्ष्य के सापेक्ष्य शत-प्रतिशत  किये जाने एवं आयुष्मान कार्ड को भी शीघ्रता से बनवाये जाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 08 पंचायत सहायको को यू0पी0आई0 तथा 05 ग्राम पंचायत अधिकारियों को लैपटाॅप वितरित किये।

Prayagraj News :जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News