Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न

Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के पूर्व समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई I

IMG 20230818 WA0220
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्तियों की जांच संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार से कराने के उपरांत आपत्तियों के निस्तारण से प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया I बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सम्भाजन के पश्चात नवीन बनाए गए मतदेय स्थलों जिनमे कुछ भवन परिवर्तन एवं कुछ नए प्रस्तावित मतदेय स्थल हैं , को अंतिम रूप देने के पूर्व माननीय प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदेय स्थल के भवन नाम, नवीन भवन में सम्मिलित किए गए मत देय स्थलों की संख्या व क्रमांक एवं परिवर्तन के कारण से अवगत कराया गया I

Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी के द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी उप जिलाधिकारियों को BLO App पर तेजी से डोर टू डोर सत्यापन की कार्यवाही एवं कंट्रोल टेबल से संबंधित कार्य कराने के लिए निर्देशित किया है I बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी- प्रशासन श्री हर्षदेव पांडे व उप जिलाधिकारीगण उपस्थिति रहे I

Trending News