Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Prayagraj News: Review meeting of 37 priority development points held under the chairmanship of District Magistrate
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने एवं कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

IMG 20230808 WA0091पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग के कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए इसे अभियान चलाकर कराये जाने का निर्देश दिए है। उन्होंने वेलनेस सेंटर के निर्माणाधीन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने एवं क्रियाशील वेलनेस सेंटरों का सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने दिव्यांग शौचालय निर्माण के पगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना की प्रगति में सुधार लाने एवं दुग्ध समितियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: Review meeting of 37 priority development points held under the chairmanship of District Magistrateजिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डे, पीडी श्री अशोक कुमार मौर्या सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News