Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेले 2022 के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 28 December 2021
img 20211228 wa0030
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में माघ मेले 2022 के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आज मेला कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संपन्न हुई जिसमें प्रशासन द्वारा संस्थाओं को दी जा रही सुविधाएं उन्हें प्राप्त हो रही हैैं या नहीं यह सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत सभी संस्थाओं से उनको जारी की जा रही सुविधा पर्चीओं का सत्यापन कराने का सुझाव दिया गया। बैठक में मंडलायुक्त ने सुझाव दिया कि यदि माघ मेला समाप्त होने से पूर्व संस्थाओं द्वारा प्राप्त की गई सुविधाओं का सत्यापन उन्हीं से करा लिया जाए तो इससे पारदर्शिता बढ़ेगी एवं प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाएं उन तक पहुंच रहीं हैं या नहीं यह भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संस्थाओं को दी गई सुविधाओं का सत्यापन थर्ड पार्टी एवं मेला प्रशासन की टीम से भी कराया जाएगा।

Prayagraj magh Mela 2022

लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर एवं लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक काम पूरा न किए जाने पर मंडलायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग द्वारा सभी कार्य 31 दिसंबर तक नहीं पूरे किए गए तो वह सभी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति शासन को वह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे काम की गति धीमी है यह बात सभी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है, इसके पश्चात भी बहुत सुधार नहीं आया है। अतः यह आखरी चेतावनी उन्हें लक्ष्य के सापेक्ष सारे कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करने हेतु दी जा रही है।

इसी क्रम में नदियों के पानी की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के दृष्टिगत पूर्व में बनाई गई गंगा प्रदूषण, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम को नालों एवं पानी की सैंपलिंग रिपोर्ट मेला अधिकारी के समक्ष निरंतर रूप से प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। तीनों विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पानी की स्वच्छता बनाए रखने में कोताही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों की प्रगति भी धीमी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में अति शीघ्र शौचालयों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में मेला अधिकारी श्री शेषमणि पांडेय, उप जिला अधिकारी संत कुमार समेत अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी। 
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त के निर्देश पर कार्यों में लापरवाही एवं भ्रामक सूचना दिये जाने पर निलंबन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.