Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी। 

जनवाद टाइम्स इटावा 28 December 2021
Etawah News: Unseasonal rains increased the concern of the farmers.

Etawah News: Unseasonal rains increased the concern of the farmers.

Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी गईं। गेहूँ व चने की फसल को फायदा एवं फूलों से लदी सरसों अरहर को नुकसान बताया जा रहा है। क्षेत्र में दिन भर हुई हल्की हल्की बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे खींच दी हैं। इस बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है। लगातार बदली छाए रहने की वजह से कुछ फसलों में कीट लग सकता है। पहले बरसात के दिनों में बारिश कम हुई तो किसान परेशान रहे और अब हो रही है तो नुकसान बनकर बादल बरस रहे हैं।

वहीं ठंड ने अब असर दिखाना चालू कर दिया है। पूरे दिन सर्द हवाओं के चलते लोगों ने स्वेटर, जैकेट पहने रखा। ठंडी हवा के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आई है। इस मौसम के कारण ग्रामीण अंचल के यमुना नदी और नहर के तलहटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सुबह सुबह धुंध कोहरा छाया रहा। यमुना नदी और नहर में कोहरा देखते ही बन रहा था। यह बारिश तिलहन फसल के लिए नुकसान तो गेंहू की फसल को फायदा पहुंचाएगी। कुछ किसानों के चेहरों पर मायूसी है तो दूसरी और जिन किसानों ने गेहूं की फसल लगाई है उनका चेहरा खिला हुआ है।

गौरतलब है कि गेंहू की फसल को लगाने के लिए एक बार पानी की आवश्यकता होती है जो बारिश होने से मिल गया। यही कारण है कि इस फसल को लेने वाले किसानों में खुशी देखी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से आलू और गोभी, बन्द गोभी की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। टमाटर, बैगन, मैथी, पालक, मिर्च व मूली आदि को लेकर भी क्षेत्रीय किसान परेशान हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रबंध समिति की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित 
Next: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेले 2022 के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.