Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने की कार्यों की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 25 February 2023
Prayagraj News :प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने की कार्यों की समीक्षा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

गंगा स्वच्छता और जनजीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की गयी। विभागीय कार्यों की समीक्षा करने प्रयागराज पहुँचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग श्री अनुराग श्रीवास्तव ने जल निगम के 3 अधिशासी अभियंताओं को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए, जबकि फतेहपुर के एकाउंटेंट को निलंबित कर दिया। योजनाओं की सघन समीक्षा के दौरान प्रयागराज और प्रतापगढ़ के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन में कार्य में सुधार की चेतावनी दी है।IMG 20230224 WA0034

गंगा में प्रदूषण का खेल करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ से पहले गंगा में एक भी नाला गिरा तो अधिकारियों के विरूद्ध नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। शुक्रवार को प्रयागराज में विभागीय कार्यों की समीक्षा करने पहुँचे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने इस तरह की चेतावनी अधिकारियों को दी है। बैठक के दौरान उन्होंने गंगा स्वच्छता और जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले फतेहपुर और कौशाम्बी के अधिशासी अभियंताओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। बिलिंग में लापरवाही पर फतेहपुर के एकाउंटेंट को भी तत्काल निलंबित किए जाने के आदेश दिए है। उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के भी निर्देश दिये। उन्होंने प्रयागराज और प्रतापगढ़ में कार्यदायी एजेंसी और अधिशासी अभियंता के विरूद्ध भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। काम सुधार कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। आगरा के अधिशासी अभियंता को कौशाम्बी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Prayagraj News :प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने की कार्यों की समीक्षा
गंगा स्वच्छता और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने जल जीवन मिशन में धीमा काम कर रहीं एजेंसियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी 15 दिनों में अपना काम सुधार लें, नहीं तो उनपर कार्रवाई करने में बिलकुल देर नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नदियों के मुद्दे पर बहुत सजग है। ऐसे में सभी अधिकारियों का दायित्व बनता है कि पूरी निष्ठा के साथ सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य को सम्पन्न कराएं। सरकार महाकुंभ 2025 की तैयारियों को रफ्तार देने में जुटी है। गंगा को अविरल, निर्मल करने के लिए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अफसर फील्ड पर उतरे हैं।

नैनी, फाफामऊ एसटीपी शुरू, झूंसी का एसटीपी हर हाल में अप्रैल में होगा शुरू

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 42 एमएलडी नैनी एसटीपी और 14 एमएलडी फाफामऊ एसटीपी शुरू कर दिया है। इन दोनो एसटीपी के चालू हो जाने से गंगा नदी की सफाई में बड़ा बदलाव आएगा। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अधिकारियों से 16 एमएलडी झूंसी एसटीपी को हर हाल में अप्रैल में शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने सलोरी और राजपुर की प्रस्तावित यूनिटों को भी हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा कर लेने के भी निर्देश दिये हैं।

’अब किसी भी जिले से हो सकेगी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निगरानी’Prayagraj News :प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने की कार्यों की समीक्षा

सरकार की पहल पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए स्काडा सिस्टम को चालू कर दिया है। इस तकनीक से अब अब किसी भी जिले से अधिकारी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की आसानी से निगरानी कर सकेंगे। नदी की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने के लिये यह तकनीक काफी हितकर साबित होगी। समीक्षा बैठक में विशेष सचिव श्री राजेश पांडेय, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री और मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के चाचा का निधन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी
Next: Prayaagraj News :गंगा संरक्षण हेतु आयोजित किया जन जगरूकता कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.