Prayagraj News: युवा उत्सव 2024 का आयोजन

Prayagraj News: Organizing Yuva Utsav 2024  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

युवा उत्सव 2024 – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के युवा विभाग तथा उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान नैनी के सभागार में मा0 प्रधानमंत्री जी के सपनों के भारत के निर्माण हेतु पंच प्रण आधारित, युवा शक्ति से जनभागीदारी पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी l पंच प्रण आधारित युवा उत्सव – 2024 का आयोजन किया गया।

IMG 20241110 WA0068
जिसमें कुल 11 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें पेंटिंग, कविता, भाषण प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी, एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य , समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य , समूह विज्ञान प्रदर्शनी, एकल विज्ञान प्रदर्शनी, युवाकृति – हैंडीक्राफ्ट मेला तथा अन्य विभागों गंगा टास्क फोर्स, संस्कृति विभाग, केंद्रीय संचार ब्यूरो l, जिला उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनियों के स्टाल भी लगाए गए। यह प्रतियोगिताएं कैंपस के ही विभिन्न सभागारों में आयोजित की गईं तथा मुख्य कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ यूनाइटेड के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता व कविता लेखन प्रतियोगिता का मंच संचालन नेहरू युवा केंद्र के निर्मल कांत पाण्डेय ने तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजन में मुख्य संचालन Y- 20 यूथ एंबेसडर रहे युवा, अमरेश दूबे ने किया।

IMG 20241110 WA0067
इन 11 विधाओं में से युवा कल्याण विभाग की तरफ से हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी प्रतियोगिता , एकल नृत्य, एकल लोकगीत , समूह लोकगीत तथा निर्णायक मंडली में प्रमुख योगदान रहा । समूह लोकनृत्य, मोबाइल फोटोग्राफी , पेंटिंग, भाषण , समूह विज्ञान प्रदर्शनी, एकल विज्ञान प्रदर्शनी में नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज तथा यूनाइटेड कॉलेज का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य डॉ ० देवेंद्र कुमार तिवारी, अरविंद स्वरूप कुशवाहा, उपनिदेशक , युवा कल्याण विभाग तथा प्रयागराज की सहायक नगर आयुक्त शिखा पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल के सभी सदस्य तथा अन्य विभागीय अतिथि मौजूद रहे।

Prayagraj News: Organizing Yuva Utsav 2024

 
जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया व युवा उत्सव के विभिन्न विधाओं के पुरस्कार तथा उनके नियमों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विशेष योगदान यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य देवेंद्र तिवारी तथा सहायक प्रोफेसर नेहा पांडेय तथा पंजीकरण टीम रहा है, ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को आगे आकर प्रतिभाग करने से बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उत्सव जैसा माहौल अन्य उभरते कलाकारों को उत्साहित भी करता है।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग से जिले का प्रतिनिधित्व जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा तथा उनकी ब्लॉक ऑफिसर्स की टीम ने तथा मंडल स्तरीय अधिकारी उपनिदेशक अरविंद स्वरूप कुशवाहा ने किया। अरविंद कुशवाहा ने युवा प्रतिभागियों को आशीर्वचन प्रदान किए।
निर्णायक मंडली में सदस्य के रूप में कमलेश नारायण दुबे, सेवानिवृत उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, डा ० अशोक पांडेय, प्रोफेसर, ई सी सी, डॉ ० देवेंद्र तिवारी , प्राचार्य यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान, डॉ ० सच्चिदानंद त्रिपाठी, डॉ ० अरविंद मिश्रा डॉ ० विशाल जैन, आशुतोष श्रीवास्तव, गजल गायक, उर्मिला कथक केंद्र , सचिन सैनी, तथा यूनाइटेड के प्रोफेसर दीपांशु , अंजनेय, नीरज, शगुफ्ता अली, वैष्णवी, आशीष, शिखा, महेंद्र ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल सदस्यों के रूप में भूमिका अदा की एवं अंक प्रदान कर निर्णय देते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं को युवा कल्याण द्वारा आयोजित कराई जाने वाले मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।Prayagraj News: Organizing Yuva Utsav 2024

 

समापन : प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा यूनाइटेड ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ ० सतपाल गुलाटी ने युवाओं को संबोधित किया। युवा आईएस गौरव कुमार ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया औरविभिन्न विधाओं के तीन विजेताओं को पुरस्कार राशि का चेक तथा प्रमाणपत्र वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया तथा ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग हेतु मोटिवेट किया जिससे एक बेहतर और खुशहाल युवा शक्ति को बनाया जा सके और समाज को एक नई दिशा मिले।
परिणाम :
प्रतियोगिता में
1. पेंटिंग में
प्रथम – पायल सिंह धनराशि – 2500 का चेक व प्रमाणपत्र
द्वित्तीय – सृष्टि चौरसिया धनराशि – 1500 का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – रूबी चौरसिया धनराशि – 1000का चेक व प्रमाणपत्र
2. युवा लेखक प्रतियोगिता
प्रथम – उत्कर्ष तिवारी धनराशि – 2500 का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – गरिमा मौर्य धनराशि -1500 का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – अमन गुप्ता धनराशि – 1000 का चेक व प्रमाणपत्र
3. भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम – स्मिता कुशवाहा धनराशि 5000 का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – अनन्या मिश्रधनराशि – 2500 का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – सृष्टि तिवारी धनराशि – 1500 का चेक व प्रमाणपत्र
4. मोबाइल फोटोग्राफी में
प्रथम -सागर श्रीवास्तव धनराशि – 2500 का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – अक्षिता शुक्ला धनराशि – 1500का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – आयुष शुक्ला धनराशि – 1000 का चेक व प्रमाणपत्र
5. सांस्कृतिक कार्यक्रम
a) समूह नृत्य –
प्रथम – जगत तरन गर्ल्स इंटर कॉलेज (कालबेलिया ग्रुप) धनराशि – 7000 का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – सानिया एंड ग्रुप धनराशि -5000 का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – कजरी एंड ग्रुप धनराशि -3000 का चेक व प्रमाणपत्र
b) एकल नृत्य –
प्रथम – गौरी शुक्ला – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
द्वितीय – साक्षी कुमारी – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
तृतीय – प्राची केशवानी – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
c) एकल लोकगीत –
प्रथम – मुदित सिंह – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
द्वितीय – श्रद्धा शर्मा – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
तृतीय – आंशिका तिवारी – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
d) समूह गीत –
प्रथम – प्रियांशु राही एंड टीम – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
द्वितीय – अलंकार ग्रुप ( सूर्या यशी) पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
तृतीय – यूनाइटेड कल्चरल – पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र

6. विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता –
a) समूह
प्रथम – अविन्या D यूनाइटेड – धनराशि – 7000का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – ऑडिनो फायर फाइटिंग रोबोट – धनराशि – 5000 का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – इको इंक – धनराशि -3000 का चेक व प्रमाणपत्र
b) एकल
प्रथम – राज दुबे 3000 धनराशि का चेक व प्रमाणपत्र
द्वितीय – सत्यम दुबे 2000 धनराशि का चेक व प्रमाणपत्र
तृतीय – श्रेय वर्मा 1500 धनराशि का चेक व प्रमाणपत्र
7. युवाकृति – हैंडीक्राफ्ट एवं टेक्सटाइल
प्रथम गुनगुन केशवानी पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
द्वितीय – अर्शील अनवर पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र
तृतीय – इनमा जहरा पुरस्कार गिफ्ट बॉक्स व प्रमाणपत्र

 

कार्यक्रम समापन में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने डॉ ० सतपाल गुलाटी, वाइस चेयरमैन , यूनाइटेड ग्रुप, अन्य अतिथियों तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किया।
आयोजन के अंत में यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य डॉ ० देवेंद्र तिवारी ने सभी टीमों , अतिथियों , विभागों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Prayagraj News: Organizing Yuva Utsav 2024

 
इस कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी शिवम् सिंह, सौमित्र सिंह, प्रवीण चंद्र, संतोष सिंह, विशाल,प्रशांत, संदीप, सुप्रिया सिंह, छंगूराम, देवांशी सिंह नेहरू युवा केंद्र की तरफ से राज्य प्रशिक्षण राम अवध कुशवाहा, ब्लॉकों से आए हुए प्रमुख स्वयं सेवक सुरेश, बल्लभ, अरुण, रोहित, दीपक प्रजापति आदि ने अपना योगदान दिया। साथ ही यूनाइटेड टीम के आंचल पांडेय, प्रांजलि, अमन गुप्ता और अपूर्वी, वेदांत की टीम ने पंजीकरण तथा स्टेज प्रबंधन में प्रमुख योगदान दिया।

Trending News