Lucknow News:डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को नैक में ए+ ग्रेड मिलने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दी बधाई

Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay congratulated Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra on getting A+ grade in NAAC
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मूल्यांकन में ए+ ग्रेड प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए एक प्रेरणादायक और सराहनीय प्रयास के रूप में मानते हुए विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की शुभकामनाएं दी हैं।Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay congratulated Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra on getting A+ grade in NAAC

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सफलता न केवल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उत्तर प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रेरणादायक भी है। उन्होंने प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हो रही सफलता की सराहना की और इसे शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay congratulated Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra on getting A+ grade in NAAC

Trending News