रिपोर्ट- विजय कुमार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आज 15 अगस्त 2021को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने झंडारोहण किया। झंडारोहण कार्यक्रम में उनके साथ प्रयागराज का प्रशासनिक अमला एवं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम भी मौजूद थी।
गौरतलब है की 75वां स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद इस वर्ष यह *अमृत महोत्सव* के रूप में संपूर्ण भारत में मनाया जा रहा है।