Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई।

IMG 20230706 WA0157बैठक में समिति के द्वारा लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही साथ समिति के द्वारा मदन मोहन मालवीय पार्क (मिंटो पार्क) में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में समिति के द्वारा मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जिम के लिए टीन शेड बनवाने के लिए अनुमति प्रदान की गयी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता कराये जाने के साथ-साथ क्रम वाइज एक-एक खेलों की प्रतियोगिता कराये जाने के लिए कहा गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने के लिए कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती विमला सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री अभिन्न श्याम गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed