Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 30 December 2022
Prayaagraj News:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए।IMG 20221230 WA0096

जिलाधिकारी ने प्रसूताओं को मिलने वाले इंसंेटिव का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बहरिया में जेएसवाई के भुगतान की प्रगति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने आशाओं का भी भुगतान शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने हेतु कहा है। कोरांव एवं मेजा मंे हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के रजिस्टेªशन की प्रगति खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिया है। बच्चोें के पूर्ण टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मेजा की प्रगति खराब पाये जाने पर वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं पूर्ण टीकाकरण के कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर वीसीजी, मिजल्स रूबेला टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ड्यू लिस्ट अपडेट रखने एवं ड्यू लिस्ट के अनुसार कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कैम्प चलाकर नसबंदी कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंत्रा एप, ई-कवच, आरसीएच पोर्टलों पर फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने हेल्थ एटीएम एवं वेल्नेससेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है।Prayaagraj News:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने बिजली एवं बिल्डिंग के कार्र्यों की जांच करते हुए जो भी खराब पाये जाये, उनको तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सकीय उपकरणों को चेक करते हुए खराब उपकरणों को 15 दिन में ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को मरीजों से अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने अगली बैठक तक 40 से अधिक उम्र वाले लोगो के चेकअप की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आईडिया दीजिये और महाकुम्भ का हिस्सा बनिये , महाकुम्भ 2025 को समावेशी कुम्भ बनाने की पर्यटन विभाग की पहल
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : सहारा समूह पर सेबी की बड़ी कार्यवाही जल्द मिलेगा निवेशकों का पैसा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.