Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 4 March 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रथम संदर्भन ईकाई, जेएसवाई लाभार्थिंयों के भुगतान की प्रगति, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने होली पर्व के दृष्टिगत सभी अस्पतालों में आकस्मिक सेवाओं को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित रखने, एम्बुलेंस को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है।जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व के दृष्टिगत जहां पर भी जुलूस इत्यादि आयोजन हो, वहां पर आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।IMG 20230304 WA0056

जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए हण्डिया, कोरांव के प्रभारी चिकित्साधिकारी को योजना की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये है। प्रथम संदर्भन इकाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए जसरा की प्रगति को ठीक किए जाने के निर्देश दिये है तथा जे0एस0वाई0 लाभार्थिंयों के आनगोइंग भुगतान की प्रगति की समीक्षा, पी0एम0एस0एम0ए0 की प्रगति की समीक्षा में प्रभारी चिकित्साधिकारी सोरांव से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने पोर्टल पर प्रसव की समीक्षा, फैमिली प्लानिंग, टीकाकरण की समीक्षा करते हुए प्रगति ठीक किये जाने के निर्देश दिया है। मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री की समीक्षा तथा ई-कवच की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी धनूपुर, सैदाबाद की प्रगति खराब पाये जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है तथा चाइल्ड रजिस्टेªशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी चाका, करछना से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अर्बन मदर रजिस्टेªशन में प्रगति खराब पाये जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कीटगंज, सुल्तानपुरघोष, बघाड़ा, करैलाबाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। रूटीन इम्लाइजेशन में सैदाबाद, मेजा, हण्डिया की प्रगति खराब पाये जाने पर वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।IMG 20230304 WA0055

जिलाधिकारी ने मंत्रा एप, ई-कवच, आरसीएच पोर्टलों पर फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने वेल्नेससेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने व प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया है। उन्होंनेे सभी चिकित्साधिकारियों को चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने चिकित्सकीय उपकरणों को चेक करते हुए खराब उपकरणों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को मरीजों से अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए कहा है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रसव केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियमित बैठक करने तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से भ्रमण कर इसका अनुश्रवण करते रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने डब्लूएचओ एवं यूनिसेफ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, अपर चिकित्साधिकारीगण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विनोद कुमार सिंह, उप चिकित्साधिकारीगण सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया
Next: Prayaagraj News :राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह मार्च 2023 में 146450 कि0ग्रा0 अतिरिक्त बाजरे का आवंटन प्राप्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.