Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 4 March 2023
Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबंधित परियोजनाओं का पुनः परीक्षण पर प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।IMG 20230304 WA0053

सर्वप्रथम उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय जाकर वहां प्रस्तावित विभिन्न कार्यों के कार्य स्थलों का निरीक्षण किया तथा भूमि एवं डिजाइन संबंधित तकनीकी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार सभी प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी परीक्षण कराने के पश्चात ही प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।IMG 20230304 WA0052

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रोगियों एवं उनके परिजनों हेतु बनाई गई किचन में जाकर वहां बनाए गए भोजन को स्वयं खाकर टेस्ट किया तथा खाने को और बेहतर करने के निर्देश दिए। किचन हेतु बनाए गए भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां पर अव्यवस्थित रूप से रखे गए सामान पर खासी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कमरों की साफ-सफाई करा कर उनका बेहतर उपयोग करने को कहा।Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया

परिसर में कई जगह नालियों में जलजमाव, अत्यधिक गंदगी एवं मच्छरों का लारवा पाए जाने पर मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की सफाई व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट को चिकित्सालय से निकले अन्य कूड़े में ना डालने के निर्देश दिए तथा सफाई व्यवस्था हेतु लगाई गई कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को कहा।Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया

बर्न वार्ड के विस्तार हेतु एसआरएन परिसर में नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया तथा उसे अति शीघ्र संचालित कराने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भवन की कैपेसिटी अधिक होने के दृष्टिगत उसे प्लास्टिक सर्जरी के केसेस हेतु भी प्रयोग में लाने का सुझाव दिया।

निरीक्षण के दौरान परिसर के पीछे गोबर गली में अवैध रूप से अपंजीकृत ऑर्थोपेडिक क्लीनिक संचालित पाए जाने पर मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की।अधिकारियों द्वारा क्लीनिक संचालक से पंजीकरण के कागजात मांगे जाने पर उसके द्वारा पेपर प्रस्तुत नहीं किए जा सके जिसके दृष्टिगत मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में प्रस्तावित प्रमुख कार्यों में के ओपीडी, प्रतिक्षालय एवं यूजर काउंटर का विस्तार, रोगी किचन का जीर्णोद्धार एवं उच्चीकरण, केंद्रीय डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना तथा बर्न वार्ड का विस्तार सम्मिलित हैं।Prayaagraj News :शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक में मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय तथा मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया

तत्पश्चात मंडलायुक्त ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित अतिथि गृह, न्यू स्पोर्ट कंपलेक्स एवं जिम्नेशियम तथा प्रीतमदास प्रेक्षाग्रह के जीर्णोद्धार संबंधित कार्यों के दृष्टिगत विभिन्न कार्य स्थलों का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित लेआउट पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में प्रस्तावित पंजीकरण काउंटर एवं प्रतीक्षालय तथा भर्ती मरीजों के भोजन हेतु आधुनिक किचन बनाने के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को एक कार्य योजना बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विकास पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.