Prayagraj News :महापौर ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प

Prayagraj News: Mayor pledged to make India a developed nation by the year 2047
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 15 फरवरी। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रत्येक हकदार को मिले इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन आज प्रथम सत्र में सीओडी रोड नैनी तथा द्वितीय सत्र में रोटरी पार्क मुट्ठीगंज पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आमजन उपस्थित रहे। प्रथम सत्र के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक टायलेट और पिंक पुलिस बूथ की व्यवस्था की गयी है। उन्हांने कहा कि सरकार वेडिंग जोन बनाकर लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा रही।IMG 20240215 WA0259

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वैन के साथ लगाये गये कल्याणकारी स्टालों के माध्यम से क्षेत्र के पात्र लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन आन्दोलन के रूप में आगे बढ़ रही है।द्वितीय सत्र में रोटरी पार्क मुट्ठीगंज में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि योजनाओं से रूबरू करने और उसका लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये हैं सभी लोग उसका फायदा उठाये। इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा उपस्थित लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया गया।Prayagraj News: Mayor pledged to make India a developed nation by the year 2047

कार्यक्रम के दौरान जिलापूर्ति कार्यालय, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य कैम्प, आयुष्मान, जिला उद्योग, समाज कल्याण, आधार, डूडा, दिव्यागजन सशक्तीकरण आदि के स्टाल लगाये गये। योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी (भारत सरकार) राम मूरत ने बताया कि प्रयागराज महानगर में 08 फरवरी से प्रतिदिन दो निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रथम सत्र में आर्य कन्या चौराहा तथा द्वितीय सत्र में सब्जी मण्डी तिराहा गोविन्दपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अनूप भारतीया, एवं नीरज टंडन, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, ज्ञानेश्वर शुक्ला, नरसिंह, कुन्दन सिंह, दिलीप केसरवानी, विनोद तिवारी, उर्मिला यादव, रजत दूबे, अनूप भारतीया, दीपचन्द्र, ज्योति मिश्रा, मनीष कुशवाहा, प्रहलाद तोमर, धनश्याम जायसवाल, दिनेश सिंह, हर्ष केसरी, रजनीश तिवारी, अनिल सिंह, नीरज शर्मा, जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी एवं डी.के. श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, राजेश सोनकर, हरीश मिश्रा, परमानन्द वर्मा, सचिन जायसवाल, संदीप जैन, शिखा खन्ना, ज्ञानेन्द्र, पूजा सिंह, अरविन्द सोनकर सहित बडी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित 2024 का कैलेण्डर, बुकलेट, फ्लायर आदि उपलब्ध कराया गया।

Trending News