Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news : मा 0 कैबिनेट मंत्री एवं महापौर के कर-कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई

जनवाद टाइम्स 26 August 2021
Prayagraj news : मा 0 कैबिनेट मंत्री एवं महापौर के कर-कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई
Share News
       

रिपोर्ट-विजय कुमार

मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी जी के कर-कमलों द्वारा गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत तैयार हो चुके 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी। साथ ही 17 महिलाओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत योजना से लाभान्वित किया गया। नगर निगम, नगर पंचायत क्षेत्र में 13 हजार 700 लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। मा0 मंत्री जी एवं महापौर के द्वारा आवास योजना की चाभी प्राप्त होने पर लाभार्थिंयों ने खुशी व्यक्त की।

Prayagraj news : मा 0 कैबिनेट मंत्री एवं महापौर के कर-कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से ऐसे लोग जिनके पास अपनी थोड़ी जमीन तो है, परंतु अपना पक्का आवास नहीं है या जो लोग झोपड़ पट्टी बनाकर अपना जीवन बसर कर रहे है, ऐसे लोगो इस योजना के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हंें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है तथा योजनाओं का लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्तिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

 

Prayagraj news : मा 0 कैबिनेट मंत्री एवं महापौर के कर-कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारे प्रदेश के मुखिया मा0 मुख्यमंत्री जी ने अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। आज प्रदेश गुण्डों, माफियाओं के भय से मुक्त है एवं उनकी द्वारा बनायी गयी अवैध सम्पत्तियों की पहचान कर जब्त की जा रही है तथा वहां पर गरीबों के लिए आवास बनाने का कार्य किया जायेगा। मा0 मंत्री जी सभी लाभार्थिंयों को अपनी शुभकामनांए देते हुए कहा कि ज्यादा तर महिलाएं आवास योजना से लाभान्वित हुई है, यह प्रदेश चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं की मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि हम सब का गौरव है कि हम सबके के ऊंपर मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का सहयोग है, की आज हर गरीब व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान हो, इसके लिए तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उज्जवला योजना, शौचालय एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला है। साथ ही महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, पीओ डूडा श्रीमती वर्तिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: तीन सौ पचास ने कराया टीकाकरण
Next: Bihar news बगहा में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापन कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.