Prayagraj News :आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Prayagraj News :आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज। सिविल डिफेंस के वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस नीतू काडियान ने कहा की नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अल्प सूचना पर बिना देरी के सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।आईपीएस नीतू काडियान चौक डिविजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।Prayagraj News :आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस चिराग जैन ने कहा कि प्रयागराज सिविल डिफेंस की निष्काम सेवाएं अनुकरणीय है। नगर में हर आपात सेवाओं में सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की परेड हो, चाहे तिरंगा यात्रा हो या धार्मिक पर्वो पर सिविल डिफेंस के वार्डेन एक सजग पहरी के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते है। उक्त अवसर पर आईपीएस नीतू काडियान एवं आईपीएस चिराग जैन ने वार्डेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन डिविजनल वार्डन रिजर्व रौनक गुप्ता ने किया।

Prayagraj News :आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उक्त अवसर पर चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सहा उप नियंत्रक राकेश तिवारी, एल के अहेरवार, महेंद्र सक्सेना, राजीव भनोट,कृष्ण कुमार तिवारी, रामजी पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कर्नलगंज, सिविल लाइंस, लूकरगंज तथा नैनी के वरिष्ठ वार्डेंस ने प्रतिभाग किया।

You may have missed