Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :तीन बार से अधिक चालान होने वाले वाहनों का परमिट निरस्त किए जाने हेतु वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाने एवं वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किए जाने के सम्बंध में कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 23 December 2023
Prayagraj News: Instructions given to issue notices to vehicle owners for cancellation of permits for vehicles that are challaned more than three times and to take action regarding cancellation of licenses of drivers.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में शुक्रवार को मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। प्रमुख सचिव परिवहन श्री एल0 वैंकटेश्वर लू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में प्रतिभाग करते हुए मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति के प्रस्तावित एजेण्डा बिंदुओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।IMG 20231222 WA0306

बैठक में सड़क सुरक्षा दुर्घटना की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने ब्लैक स्पाॅटों पर साइनेज लगवाने तथा उनके सुधार किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव ने स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने तथा वाहन चालकों का वेरिफिकेशन एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने परिवहन विभाग को स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए स्कूली वाहनों की गुणवत्ता को सुनिश्चित कराये जाने तथा वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराये जाने के सम्बंध में कार्यवाही करने के लिए कहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चें न बैठने पाये, इसको सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट, हेल्मेट अनिवार्य रूप से वाहन चालक लगाये। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि तीन बार से अधिक चालान होने पर वाहनों का परमिट निरस्त किए जाने हेतु वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए उनका रजिस्टेªशन निरस्त करने एवं इसके साथ ही साथ वाहन चालक का भी लाइसेंस निरस्त किए जाने के सम्बंध में कार्यवाही करें।Prayagraj News: Instructions given to issue notices to vehicle owners for cancellation of permits for vehicles that are challaned more than three times and to take action regarding cancellation of licenses of drivers.

प्रमुख सचिव ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकना शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने हिट एण्ड रन के लम्बित मामलों का शीघ्रता से निस्तारण करते हुए मृतक आश्रितों को अनुमन्य सहायता राशि समय से उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने एनएचआई को टोल प्लाजा पर ओवर लोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को समय से उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक के अंत में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने प्रमुख सचिव महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी निर्देश दिए गए है, उनका कड़ाई से पालन कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जायेगी। इस अवसर पर प्रो0 हरी राम मिश्रा, श्री रामकृष्ण गोस्वामी अध्यक्ष भारतीय चरित्र निर्माण संरचना नई दिल्ली, टैम्पो-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्र दुबे, महामंत्री श्री रमाकान्त रावत, उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ द्विवेदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण व अन्य संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में जनसुनवाई व शिविर का किया गया आयोजन
Next: Prayagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.