Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली

जनवाद टाइम्स 6 September 2021
Prayagraj news: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली
Share News
       

रिपोर्ट-विजय कुमार

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। अन्य प्रदेशों में कोविड के केस बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 227 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 12 हो गये है।

 

IMG 20210906 WA0072 सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लगभग 16 लाख से अधिक निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए समय से पहचान व इलाज जरूरी है। प्रदेश देश में 7.36 करोड़ से अधिक टेस्ट तथा 7.75 करोड़ से अधिक टीकाकरण किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि आज बड़े वृहद स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत 30 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लगाने के साथ ही कोविड वैक्सीन का कुल आकड़ा 08 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Prayagraj news: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में निरन्तर कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर डेंगू से बचने हेतु ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग अंतर्विभागीय समन्वय के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर फिरोजाबाद में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए 300 अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री जी केे निर्देश पर एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल लखनऊ के तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तीन टीम गठित कर जनपद फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में भेजा जाए। उन्होंने बताया कि 15 अतिरिक्त डॉक्टरों तथा 80 मेडिकल स्टाफ की टीम को भेजा गया है।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी केे निर्देश पर बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। वर्तमान में क्वानों नदी को छोड़ शेष सभी नदियों के जलस्तर या तो स्थिर हैं अथवा कमी हो रही है। विगत दिनों में मुख्यमंत्री जी द्वारा बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, महराजगंज और वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण व स्थलीय निरीक्षण किया है।

 

Prayagraj news: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,85,793 सैम्पल की जांच की गयी है। 84,493 सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,36,38,873 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 16,86,369 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 227 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 186 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में पहली डोज 6,47,67,451 तथा दूसरी डोज 1,27,66,680 तथा कुल 7,75,34,131 डोजें लगायी गयी हैं। आज बड़े वृहद स्तर पर मेगा कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है जिसके तहत अपराहन 03 बजे तक 16 लाख कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जलभराव व जलजनित रोग डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : समाजवादी पार्टी के डॉ प्रतिमा यादव को महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
Next: Ambedkar Nagar News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मे प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल के द्वारा वितरण किया गया राशन सामग्री

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.