Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News मा0 राज्यमंत्री जी ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों में पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स 22 September 2023
Prayagraj News मा0 राज्यमंत्री जी ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों में पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री जी ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व से सम्बंधित लम्बित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

मा0 राज्यमंत्री, राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन श्री अनूप प्रधान की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में विभिन्न राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों में पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 मंत्री जी ने उ0प्र0 राजस्व संहिता-2006 की धारा-24, 34, 35, 67, 80 एवं 116 सहित अन्य धाराओं से सम्बंधित लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को लम्बित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित मामलों का समय से निस्तारण किया जाना मा0 मुख्यमंत्री जी के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।IMG 20230922 WA0124

मा0 मंत्री जी ने मुकदमों की पेंडेंसी के सापेक्ष मासिक निस्तारण कम पाये जाने पर तहसीलदारों को मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने धारा-67 के तहत सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे से कितने अतिक्रमणियों को बेदखल किया गया एवं उनसे कितनी वसूली की गयी, के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण से बेदखली की कार्रवाई को प्राथमिकता पर किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने धारा-24 के तहत जमीनों की पैमाइश से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने धारा-116 के तहत बटवारे से सम्बंधित वाद एवं धारा-34 एवं 35 के तहत नामांतरण से सम्बंधित वादों को भी निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News मा0 राज्यमंत्री जी ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों में पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक कीसमीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व से सम्बंधित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, डीडीसी, एसओसी, सभी तहसीलदारगणों के अलावा अन्य राजस्व से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : हाजीपुर प्रखंड के दयालपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम किया गया
Next: Prayaagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.