Bihar News : हाजीपुर प्रखंड के दयालपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम किया गया

Bihar News : हाजीपुर प्रखंड के दयालपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा 'जनसंवाद' कार्यक्रम किया गया
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर दयालपुर।
यहां पर सरकार की योजनाओं की मूलभूत जानकारी आम जनों को दी गई और योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य स्थानीय जरूरतों के संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त की गई। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युग वर्ग उपस्थित थे।

IMG 20230921 WA0194
जिलाधिकारी के द्वारा विभाग बार योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया जिसमें मुख्य रूप से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं इसका अनुरक्षण, ग्रामीण सोलर लाइट योजना,मुख्यमंत्री कृषि विद्युत सम्बद्ध योजना, कृषि के लिए अलग फीडर, पंचायत सरकार भवन, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, सतत जीविकोपार्जन, ग्रामीण आवास,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना से संबंधित मूलभूत जानकारीआम लोगों को उपलब्ध कराई गई।

Bihar News : हाजीपुर प्रखंड के दयालपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा 'जनसंवाद' कार्यक्रम किया गया
आज के इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं हाजीपुर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे

Trending News