Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुस्तकें एवं निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र का किया वितरण

जनवाद टाइम्स 1 April 2023
Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुस्तकें एवं निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र का किया वितरण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु जी एवं एवं विशिष्ट अतिथि डॉ वाचस्पति मा0 विधायक बारा, श्री पीयूष रंजन निषाद मा0 विधायक करछना तथा जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।IMG 20230401 WA0099

कार्यक्रम का आयोजन बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी चाका के द्वारा किया गया। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मा0 मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालू’’ ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी कार्य की शुरूआत करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यता होती है। स्कूलो के कायाकल्प के लिए ही मा0 मुख्यमंत्री जी ने दृढ इच्छाशक्ति के साथ कायाकल्प योजना का शुभारम्भ किया। बच्चों को एक अच्छा वातारण तथा मिड-डे मिल के खानें में गुणवत्तापूर्ण खाने, ड्रेस, बैग, जूता सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी बधायी के पात्र है। परिवर्तन के लिए सरकार के साथ-साथ अध्यापकों की भी भूमिका अग्रणी है। इसमें सबका सहयोग आवश्यक है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जो संकल्प लिया है, उसको आप लोगो ने मूर्तरूप दिया है। शिक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए स्कूलों में बेहतर माहौल रहे, इसके लिए सभी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। अब बच्चों की पढ़ाई में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चा स्वस्थ्य रहेगा तभी तो पढे़गा। मैं भी एक शिक्षक रहा हूं। मैं भी बच्चों के साथ-साथ खाना खाया हूं, उससें बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता हैं।

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुस्तकें एवं निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र का किया वितरण
मा0 विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति ने अपने सम्बोधन में कहां कि स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग अभियान के तत्वाधान में बहुत ही प्रसन्ता की बात है कि आज से स्कूल खुल रहे है और पहले दि नही बच्चों को किताबे मिल गयी है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य अब आपके हाथों में है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सभी प्रसास करेंगे। मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए जो भी सहयोग शिक्षा विभाग द्वारा हमसें अपेक्षित होगा, उसके लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुस्तकें एवं निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र का किया वितरण
कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय दादूपुर की बालिका द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। बीईओ चाका एवं बीएसए द्वारा अतिथियों को बुके, बैच, अलंकरण एवं कैप पहना कर स्वागत किया गया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। माननीय आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी द्वारा बच्चों को कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकें वितरित किया गया एवं निपुण बच्चों को माननीय मंत्री जी द्वारा प्रमाण पत्र देकर वितरित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया, फिर अतिथियों द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम मेले का अवलोकन किया गया और माननीय मंत्री जी द्वारा बच्चों व शिक्षकों द्वारा बनाए गए ज.स.उ. की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। इसके बाद मंत्री जी द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीसी एमडीएम श्री राजीव त्रिपाठी एवं एसआरजी सुनील तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम बीईओ चाका श्री कैलाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चाका ब्लाक के सभी एआरपी अमर कुमार, संजय जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, शत्रुघन सिंह, राजेंद्र पांडे, आस्था पांडे, फतमा शाहीन, प्रेम सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप चैरसिया, मनोज कुमार, आंतरिछ शुक्ला, कमर सुल्ताना, राजेश श्रीवा., अतुल तिवारी, विमलेश तिवारी, मान सिंह, विवेक मिश्र आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :माननीय विधान परिषद सदस्य ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Next: Prayagraj News :मंडलायुक्त ने विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण द्वारा चिन्हित अवैध कॉलोनी एवं अवैध निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.