Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में हुए सम्मलित

जनवाद टाइम्स 15 August 2023
Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में हुए सम्मलित
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के मेहता प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी से पूर्व जिन लोगो ने भारत की स्थिति को देखा या उस पीड़ा को महसूस किया है तथा किताबों में उस स्थिति को पढ़ा है, उसके मन में यह प्रश्न जरूर उठता है कि देश का विज्ञाजन क्यूं हुआ और फिर देश में विभाजन की स्थिति न आयें, इसके लिए देश के सभी लोगो को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना होगा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, हम अपने देश का विभाजन नहीं होने देंगे। देश का विभाजन ऐसा घाव है, जो कभी भर नहीं सकता है। देश के विभाजन के कारणों को जानना, यह हमारा उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। देश की सीमाओं का अतिक्रमण करने का किसी भी देश में साहस नहीं है। हमारी बहादुर सेना के जवान पूरी मुश्तैदी के साथ देश की रखवाली कर रहे है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए सभी पात्र लोगो तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

IMG 20230815 WA0028
मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें आजादी कितनी कठिन परिस्थितियों के बाद मिली है तथा जिन लोगो ने उस समय को झेला है, बेशक यह इतिहास का सबसे दुखद विभाजन है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है, जो प्रेम एवं सद्वभावना से भरा हुआ है। मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब भविष्य में देश का कभी भी विभाजन न हो, इसके लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा तथा इसके लिए निरंतर कार्य करते रहना है।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में हुए सम्मलित
मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी को उन परिस्थितियों पर गौर करना चाहिए कि जो विभाजन हुआ था, वह उचित था या नही। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। मा0 विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभाजन के दौर को मेरे परिवार ने स्वयं झेला है। विभाजन के समय कितनी कठिन परिस्थितियां देश के सामने आयी होगी, यह हमारे परिवार के लोगो ने करीब से देखा है। इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री के0पी0 श्रीवास्तव, श्रीमती निर्मला पासवान, श्री सुरेन्द्र चैधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों के अन्तर्गत पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों के वास्तविक अभिलेखों की जांच 17 से 19 अगस्त तक
Next: Prayagraj News :मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमक्रम के अंतर्गत विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.