Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी के, लखनऊ में आयोजित 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 11 July 2024
Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी के, लखनऊ में आयोजित 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बुधवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत लेखपाल चयन परीक्षा-2022 के आधार पर लेखपाल के पद पर चयनित एवं संस्तुत हुए 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, का सजीव प्रसारण इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में किया गया।
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज की उपस्थिति में जनपद प्रयागराज में लेखपाल पद पर चयनित हुए कुल 229 अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। WhatsApp Image 2024 07 11 at 10.01.02 AM 1

इस अवसर पर मा0 सांसद श्री प्रवीण पटेल के द्वारा जनपद प्रयागराज हेतु चयनित हुए सभी 229 लेखपालों को उनके नियुक्ति पत्र प्राप्त करने की बधाई एवं उनके भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन आपके जीवन के लिए सर्वोत्तम है। आप सबको प्रदेश के सभी लोगो की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी व दायित्व मिला है, जिसे आप बड़ी तन्मयता, साफ-नियत व ईमानदारी से निभायें। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में जा रहे है, वहां पर आपको रोज आमजन की समस्याओं के समाधान का अवसर प्राप्त होगा साथ ही आपके सामने कई चुनौतिया भी आयेंगी, क्योंकि लोगो की ज्यादातर समस्यायें राजस्व विभाग से ही सम्बंधित होती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति न्याय चाहता है और यदि आपके द्वारा ईमानदारी से गांव के स्तर पर ही राजस्व से सम्बंधित छोटी-छोटी समस्याओं व झगडों का निराकरण कर दिया जायगा, तो वे बड़ी समस्या व झगड़े का रूप नहीं ले पायेगें। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से गांव में खुशहाली के साथ-साथ इनसे सम्बंधित मुकदमों में भी भारी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएं देने के साथ ही आपको अपने पद की जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का एहसास भी कराया है। लोगो को न्याय मिल सके, इसलिए सरकार ने बहुत सारी व्यवस्थाओं को बनाया है। मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मा0 सांसद जी ने कहा कि भारत देश को विकसित देश बनाने में आपका भूमिका अग्रणी होगी, यह मेरा विश्वास है।

WhatsApp Image 2024 07 11 at 10.01.03 AM 1
मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति ने कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना खुशी की बात है, परंतु यदि इस तरह के बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त हो, तो गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि आपने निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत यह नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है, अतः आप निष्पक्ष रूप से बिना किसी दबाव के समाजहित को ध्यान में रखते हुए गरीबों की जितनी मदद कर सके, उतना करने का प्रयास करें।
मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि आपको लोगो व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, उसका आप पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभायें।

Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी के, लखनऊ में आयोजित 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने मा0 सांसद व मा0 विधायकगणों का आभार प्रकट करते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी लेखपालों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी लोग निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और आज के कार्यक्रम में जो प्रेरणा, निर्देश, मार्गदर्शन दिए गए है, उसके अनुरूप अवश्य कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जनपद प्रयागराज में लोगो की समस्याओं के निदान में आप एक सफल व महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अपर नगर मजिस्टेट, उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक श्री ए0के0 मौर्या सहित राजस्व विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar Newsभाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने औद्योगिक क्षेत्र के लक्ष्मण दास मठ के निकट डबल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की 
Next: Prayagraj News :हज कमेटी आफ इंडिया ,मुंबई द्वारा अपनी वेबसाइट पर हज सत्र 2025 के संबंध में सर्कुलर जारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.