Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज में 20 लाख टन उत्पादन क्षमता के सीमेंट प्लांट यूनिट का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister inaugurated the cement plant unit of 20 lakh tonne production capacity in Prayagraj through virtual medium  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बुधवार को लखनऊ से जनपद प्रयागराज में बारा तहसील के शंकरगढ़ में निर्मित जेके सीमेंट प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंम किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर लखनऊ में डॉ.निधिपति सिधानियां वायस चेयरमैन, एमडी डॉ. राघवपति सिंघानिया व सीईओ डीएमओ माधव कृष्ण सिंघानिया मौजूद रहे। प्रयागराज में नवनिर्मित इस प्लांट की यूनिट की उत्पादन क्षमता 20 लाख टन बताया गया है।

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister inaugurated the cement plant unit of 20 lakh tonne production capacity in Prayagraj through virtual medium

मा0 मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन के अवसर पर शंकरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी बारा जयजीत कौर सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister inaugurated the cement plant unit of 20 lakh tonne production capacity in Prayagraj through virtual medium

उद्घाटन उपरांत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में लोग निवेश करने से घबराते थे, परंतु अब उनके निवेश व लाभ सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में लोग निवेश कर रहे हैं, जिसके क्रम में प्रयागराज में जेके सीमेंट प्लांट के यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र एवं जिले का विकास होगा।
कार्यक्रम में बोलते हुए मा0 विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र का विकास किया है। हम जेके सीमेंट को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बारा तहसील के शंकरगढ़ को चुना। इस कंपनी के लगने से इस क्षेत्र में भी विकास होगा। उन्होंने मंडलयुक्त से कहा कि प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के सामने कई एकड़ जमीन पड़ी है जिसमें सरकार की तरफ से कुछ योजनाएं लगनी थी, परंतु रुकी हुई है। रुके हुए कार्य को शीघ्रता से शुरू कराये जाने के लिए कहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने भी कंपनी के लोगों से बात कर क्षेत्र में विकास करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मा0 विधायक बारा डा0 वाचस्पति, मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल व जेके सीमेंट यूनिट के अधिकारियों ने झंडी दिखाकर सीमेंट लदे गाड़ी को रवाना किया।

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister inaugurated the cement plant unit of 20 lakh tonne production capacity in Prayagraj through virtual medium

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त बारा संत लाल सरोज, तहसीलदार बारा गणेश सिंह, नायब तहसीलदार राकेश यादव, भारतीय जनता पार्टी के यमुनानगर जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति एवं जेके सीमेंट कंपनी के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Trending News