Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 22 August 2024
Prayagraj News: Farmer's Day was organized under the chairmanship of Chief Development Officer  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन 21 अगस्त, 2024 को मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किया गया। किसान दिवस में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, विद्युत, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक आफ बड़ौदा, फसल बीमा आदि विभागों एवं कृषकों ने प्रतिभाग किया।उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों का स्वागत करते हुए गत किसान दिवस में आयी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। इस किसान दिवस में विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्यायंे प्रमुख रूप से उठायी गयी तथा विगत किसान दिवस में दी गयी शिकायतों के निस्तारण नहीं होने से कृषकों द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया।

Prayagraj News: Farmer's Day was organized under the chairmanship of Chief Development Officer

 

फूलचन्द्र सिंह निवासी-बरामार, विकासखण्ड-चाका तहसील-करछना प्रयागराज द्वारा अवगत कराय गया कि मेरे पैतृक भूमि में पैत्रिक भूमि में नियमों की अवहेलना कर अनाधिकृत रूप से लगाये विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर व केबल आदि को हटवाये जाने का पुनः अनुरोध किया है।
श्री रामायण दूबे विकासखण्ड-मेजा प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि हमारे गांवों पथरा, दसौती, पिपराव, इटवा कलां आदि की साधन सहकारी समितियों में खाद की कमी हैै, जिस पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में डी0ए0पी0 की अवश्यकता नहीं है तथा एन0पी0के0 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सहायक आयुक्त, एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियांे के प्रतिनिधि के रूप में भी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता द्वारा समितियों में उर्वरकों की उपलब्धता के विषय में जानकारी दी गयी।

Prayagraj News: Farmer's Day was organized under the chairmanship of Chief Development Officer

 
कृषक श्री राम बहादुर निवासी-टंगहा, विकासखण्ड-माण्डा द्वारा अपने शिकायती पत्र में लगभग डेढ़ माह पूर्व जले ट्रांसफार्मर के बदले जाने का अनुरोध किया गया है और साथ ही अवगत कराया गया कि यह ट्रांसफार्मर के एक वर्ष में 6 बार जल चुका है तथा शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग किया है।
श्री रमापति पटेल निवासी-मड़ार, विकासखण्ड-माण्डा, तहसील-मेजा प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि धान वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित था। वर्षा न होने के कारण फसल सूख गयी, जिसका सर्वे फसल बीमा कम्पनी द्वारा किया गया। बीमा कम्पनी द्वारा अवगत कराया गया कि बीमा की धनराशि खाते में भेज दी गयी है।
श्री अनिल कुमार मिश्रा ग्राम-खंटगिया विकासखण्ड-जसरा द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व्र का फीडर कर्मा क्षेत्र की तरफ और पश्चिम का फीडर तरहार की तरफ कर दिया जाय तथा दोनों के लिये अलग-अलग फीडरों की व्यवस्था की जाने की मांग की है।

Prayagraj News: Farmer's Day was organized under the chairmanship of Chief Development Officer

 
श्री आर0के0 सिंह, निवासी लौंदकला विकासखण्ड-शंकरगढ़ प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि पी0एन0बी0 हाटा शाखा के शाखा प्रबन्धक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनाये जाने की मांग अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा से मांग की गयी है।
श्री हंसराज यादव, निवासी -बसहरा उपरहार, विकासखण्ड-शंकरगढ़ प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि पाल बस्त में लघु सिंचाई विभाग द्वारा एक सरकारी ट्यूबवेल लगवाये जाने का अनुरोध किया गया है जिस पर सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई बताया गया कि नये ट्यूबवेल का निर्माण मा0 जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर अथवा समस्त ग्रामवासी के द्वारा दिये गये प्रार्थनापत्र के आधार पर स्थलीय सर्वे के आधार पर साध्य पाये जाने पर ट्यूबवेल लगवाने का कार्य कराया जा सकेगा।

Prayagraj News: Farmer's Day was organized under the chairmanship of Chief Development Officer

 
कृषकों द्वारा उठायी गयी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। अंत में जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान दिवस में आये हुए कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महोदय, की अनुमति से किसान दिवस का समापन किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :‘‘गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ हेतु पात्र आवेदकों के लिए आवेदन आमंत्रित
Next: Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज में 20 लाख टन उत्पादन क्षमता के सीमेंट प्लांट यूनिट का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.