Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा दिवस 4 नवंबर को गंगा मैराथन का आयोजन

जनवाद टाइम्स 2 November 2020
IMG-20201102-WA0050
Share News
       

संवाददाता  रामजी विश्वकर्मा 

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री वाई0पी0 शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनांक 04.11.2020 को समस्त गंगा जनपदों में ‘‘गंगा दिवस‘‘ का आयोजन किया जायेगा। गंगा दिवस का उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढाना है। अभियान का अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य सामाजिक रूप से प्रासंगिक कारणों में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित कराना और गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। दिनांक 04.11.2020 को गंगा दिवस के दौरान गंगा मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मैराथन प्रातः 7.00 बजे से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट काम्पलेक्स (म्योहाल) प्रयागराज से प्रारम्भ होकर सड़क मार्ग से धोबीघाट चैराहा, हीरा हलवाई चैराहा, साई मंदिर होते हुए इन्दिरा गाँधी चैराहे तक जायेगी और पुनः उसी मार्ग से होते हुए वापस अमिताभ बच्चन स्पोर्ट काम्पलेक्स प्रयागराज पर वापस आकर समाप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति के तत्वाधान में क्षेत्रीय कीडा अधिकारी प्रयागराज के सहयोग से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स (म्योहाल) प्रयागराज द्वारा आयोजित किया जायेगा। गंगा मैराथन भली भांति सम्पन्न हो, इस कार्यालय हेतु वन विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय कीडा अधिकारी प्रयागराज, द्वारा नामित वालंटियर्स, गंगा सेवकों, सिविल डिफेन्स एवं नेहरू युवा केन्द्र का सहयोग लिया जायेगा तथा इन्हें वालंटियर्स के रूप में रास्ते में स्थान-स्थान पर तैनात किया जायेगा। मार्ग में दो एम्बुलेन्स धावकों के देखरेख के लिए लगाये जायेगे तथा उक्त मार्ग की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। गंगा मैराथन को देखते हुए निर्धारित मार्ग पर यातायात व्यवस्था का संचालन यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा। गंगा मैराथन पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग कराया जायेगा। विजयी धावकों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार रखा गया है।

Post navigation

Previous: Vaishali News: प्रतिनिधि ऐसा हो जो सबकी हित की करे बात।
Next: Etawah News: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: गीतों गजलों से डॉ विष्णु और शबीना अदीब ने कोरोना  कसक मिटाई

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.